धवन की एक धमाकेदार पारी..और पहले टेस्ट में ही इतने रिकॉ‌र्ड्स!

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले के तीसरे दिन शिखर धवन ने पदार्पण मुकाबले में ही कई रिकॉ‌र्ड्स अपने नाम कर लिए। उन्होंने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टेस्ट मैच में वनडे मैच की तरह पारी खेली। वे जैसे-जैसे रन बनाते जा रहे थे, रिकॉ‌र्ड्स उनके खाते में जुड़ते जा रहे थे।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Mar 2013 11:13 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2013 11:13 AM (IST)
धवन की एक धमाकेदार पारी..और पहले टेस्ट में ही इतने रिकॉ‌र्ड्स!

मोहाली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले के तीसरे दिन शिखर धवन ने पदार्पण मुकाबले में ही कई रिकॉ‌र्ड्स अपने नाम कर लिए। उन्होंने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टेस्ट मैच में वनडे मैच की तरह पारी खेली। वे जैसे-जैसे रन बनाते जा रहे थे, रिकॉ‌र्ड्स उनके खाते में जुड़ते जा रहे थे।

आइए एक नजर में जानते हैं धवन के नाम कौन-कौन से रिकॉ‌र्ड्स दर्ज हो गए :

1. सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड : शिखर धवन ने महज 85 गेंदों में ही 21 चौकों के साथ शतक ठोंक दिया और पदार्पण मुकाबले में सबसे तेज शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ड्योन स्मिथ के नाम था। स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2003 में 93 गेंदों में शतक जड़ा था।

2. सबसे अधिक स्ट्राइक रेट : शिखर धवन ने सबसे अधिक स्ट्राइक रेट का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक पदार्पण मुकाबले में शतक ठोंकने वाले बल्लेबाजों में शिखर धवन की स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है। धवन ने दिन के खेल खत्म होने तक 110.11 की स्ट्राइक रेट से 185 रन ठोंक दिए।

3. सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने : शिखर धवन ने पदार्पण मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम था, जिन्होंने 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही कानपुर में 137 रन बनाए थे।

4. मोहाली में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड : तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक नाबाद 185 रनों के साथ शिखर धवन ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर (179) के नाम था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी