सचिन ने जन्मदिन पर बच्चों को सिखाए क्रिकेट के गुर

महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपना 43वां जन्मदिन 'मेक ए विश इंडिया' संस्था के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर मनाया। वहीं, क्रिकेट जगत ने उनको शुभकामनाएं दीं।

By ShivamEdited By: Publish:Sun, 24 Apr 2016 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 24 Apr 2016 10:58 PM (IST)
सचिन ने जन्मदिन पर बच्चों को सिखाए क्रिकेट के गुर

मुंबई, प्रेट्र। महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज अपना 43वां जन्मदिन 'मेक ए विश इंडिया' संस्था के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर मनाया। वहीं, क्रिकेट जगत ने उनको शुभकामनाएं दीं।

तेंदुलकर ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और एमआइजी क्लब में उन्हें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के मूलभूत गुर सिखाए। यह संस्था गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए काम करती है। उन्होंने इसे अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया। तेंदुलकर ने नवंबर, 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उनके 43वें जन्मदिन पर ट्विटर पर उन्हें बधाई देने वाले उमड़ पड़े।

ट्विटर पर बधाई:

'जन्मदिन की शुभकामनाएं चैंपियन। यह साल अच्छा रहे।' -अनिल कुंबले (पूर्व भारतीय कप्तान)

'हैप्पी बर्थडे पा जी। दूसरा सचिन न कभी था और न कभी होगा।' -शिखर धवन, भारतीय सलामी बल्लेबाज

'सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको बहुत खुशी और अच्छी सेहत मिले।' - अनुराग ठाकुर, बीसीसीआइ सचिव

'हैप्पी बर्थडे सचिन। भगवान आपको क्रिकेट की सेवा करने की और एक सांसद के तौर पर अपना कर्तव्य निभाने की और भी ताकत दे।' - राजीव शुक्ला, आइपीएल चेयरमैन

'हैप्पी बर्थडे सचिन। मैदान के अंदर और बाहर जिन्हें भी मैं जानता हूं उनमें आप सर्वश्रेष्ठ हैं।' - सुरेश रैना, भारतीय बल्लेबाज

'आदरणीय सचिन पा जी। यह आपका सबसे अच्छा जन्मदिन हो। आपको जानना बड़े सम्मान की बात है।' - एस श्रीसंत, तेज गेंदबाज

'हैप्पी बर्थडे सचिन, भगवान की कृपा आप पर बनी रहे सर।' - विजेंदर सिंह, स्टार मुक्केबाज

'हैप्पी बर्थडे सचिन। आप हमारे गौरव और सम्मान हो।' - अमिताभ बच्चन (एक्टर)

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी