क्या आप जानते हैं, अपनी बायोपिक के लिए सचिन ने लिए कितने रुपये ?

महेंद्रसिंह धोनी ने अपनी बायोपिक के लिए करोड़ों रुपए लिए, लेकिन सचिन तेंडुलकर ने अपनी बायोपिक के लिए कोई पैसा नहीं लिया।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Mon, 03 Oct 2016 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 03 Oct 2016 06:08 PM (IST)
क्या आप जानते हैं, अपनी बायोपिक के लिए सचिन ने लिए कितने रुपये ?

मुंबई। भारतीय सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की बायोपिक ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ की बारी है।


धोनी को अपने बायोपिक के अधिकार देने के लिए करोड़ों रुपए मिले है और अब फैंस यह जानने को बेकरार है कि सचिन को उनकी बायोपिक के लिए कितनी राशि मिलने वाली है। 16 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले सचिन भद्र पुरुष है और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने जीवन के अनछुए पहलुओं की जानकारी बिना कोई पैसे लिए दे दी है। तेंडुलकर से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह फिल्म सचिन के दोस्त रवि भागचंदका बना रहे हैं और सचिन उनसे पैसे लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।


सचिन ने इस फिल्म के लिए रजामंदी देने के अलावा बायोपिक में अपनी बचपन की भूमिका निभाने के लिए बेटे अर्जुन को भी राजी कर लिया है। इस फिल्म का टीजर 14 अप्रैल को यूट्यू ब पर रिलीज हुआ था, जिसे 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा फिल्म के चार पोस्टर्स भी जारी हो चुके हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी