रोहित से लेकर सचिन तक, मुंबई इंडियंस की महिला टीम को सपोर्ट करने पहुंचे दिग्गज खिलाड़ी, Bumrah भी आए नजर

Womens Premier League Final 2023 महिला प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी। मुंबई ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई की महिला टीम को फाइनल मैच में सपोर्ट करने सचिन तेंदुलकर रोहित जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 11:37 PM (IST)
रोहित से लेकर सचिन तक, मुंबई इंडियंस की महिला टीम को सपोर्ट करने पहुंचे दिग्गज खिलाड़ी, Bumrah भी आए नजर
Womens Premier League Final 2023 -Photo Credit- Twitter

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन की चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से धूल चटाई। दिल्ली से मिले 132 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने तीन विकेट खोकर हासिल किया। एलिमिनेटर मुकाबले की तरह फाइनल मैच में नेट सीवर ब्रंट ने बल्ले से धमाल मचाया और 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने 37 रन जड़े।

मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे दिग्गज खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की महिला टीम का हौसला बढ़ाने कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे। मुंबई की मेंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और सचिन तेंदुलकर भी फाइनल मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे।

Rohit Sharma, Ishan Kishan supporting @mipaltan in #TATAWPLFINAL 👏 👏 #RohitSharma #ishankishan #WPLFinal #WPL #wpl23#WomensIPL #WomensCricket#Cricket #CricketTwitter#MumbaiIndianspic.twitter.com/htQlk5VOhe

— Cricopia.com (@cric_opia) March 26, 2023

पीठ की इंजरी के चलते लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे जसप्रीत बुमराह भी हरमनप्रीत एंड कंपनी का हौसला बढ़ाने में पीछे नहीं हटे और उनको भी मैदान पर देखा गया। दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ मुंबई का पूरा स्टाफ मेंबर भी महिला टीम को सपोर्ट करता दिखाई दिया।

Some familiar faces in Mumbai for the #WPL final tonight #DCvMI pic.twitter.com/lwo7USadbo— Cricbuzz (@cricbuzz) March 26, 2023

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने किया कमाल

इससे पहले, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया और दिल्ली कैपिटल्स को 131 रनों पर रोका। टीम की ओर से एलिमिनेटर मैच में हैट्रिक लेने वालीं इस्सी वोंग ने फाइनल मैच में भी तीन विकेट चटकाए। वहीं, हेली मैथ्यूज ने भी गेंद से कमाल दिखाया और 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ 5 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए। जिसके चलते दिल्ली का मजबूत बैटिंग ऑर्डर चाहकर भी स्कोर बोर्ड पर बड़ा टोटल नहीं खड़ा कर सका।

chat bot
आपका साथी