नवजोत सिंह सिद्धू अस्पताल में भर्ती, कहा डाउन हूं आउट नहीं

भाजपा नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को मंगलवार शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पैर में खून का थक्का जमने से नस फट गई थी। यह खतरनाक साबित हो सकता था लेकिन इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

By ShivamEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2015 01:29 PM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू अस्पताल में भर्ती, कहा डाउन हूं आउट नहीं

नई दिल्ली। भाजपा नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को मंगलवार शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पैर में खून का थक्का जमने से नस फट गई थी। यह खतरनाक साबित हो सकता था लेकिन इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अब खतरे की कोई बात नहीं है।

बताया जा रहा है कि सिद्धू कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे। वहां से आने के बाद उनके पैर में तेज दर्द होने लगा था। इसके बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वह डीप वेन थ्रोम्बोसिस से पीडि़त हैं।

खून को पतला करने के लिए डॉक्टर उन्हें दवा दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खून का थक्का जमने से रक्त संचार प्रभावित हो जाता है। इसके चलते पैरों में सूजन, लाल दाने निकल आते हैं।

यदि बीमारी का जल्द इलाज नहीं हुआ तो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी खून का थक्का जमने लगता है। ऐसी स्थिति में यह बीमारी Oदय और मस्तिष्क को भी प्रभावित करती है।

Down but Not Out! Life threatening disease (DVT) With God 's Grace will recover. Life is Fragile, handle with Prayer. pic.twitter.com/ifz6UG5bny

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) October 6, 2015

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी