MS Dhoni Returns: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया से जुडेंगे महेंद्र सिंह धौनी, मान ली BCCI बात

MS Dhoni will be Indias mentor at the T20 World Cup बुधवार को चयनकर्ताओं ने लंबी बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे जबकि बतौर मेंटोर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह को टीम के साथ इस टूर्नामेंट में जोड़ा जाएगा।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 12:01 AM (IST)
MS Dhoni Returns: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया से जुडेंगे महेंद्र सिंह धौनी, मान ली BCCI बात
कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने चयनकर्ताओं की लंबी चली बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। तीन खिलाड़ियों को रिजर्व के साथ टीम के साथ रखा जाएगा। टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे जबकि बतौर मेंटोर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह को टीम के साथ इस टूर्नामेंट में जोड़े जाने की घोषणा की गई। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच बीसीसीआइ की मेजबानी में यूएई में टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है।

टीम इंडिया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड का सबसे पहला खिताब दिलाने वाले कप्तान धौनी को दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। साल 2007 में जब पहली बार इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी तब युवाओं से सजी टीम के साथ भारतीय कप्तान ने ट्राफी पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रचा था। भारत ने फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराया था।

T20 World Cup 2021 के लिए भारतीय टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

जय शाह ने कहा, "मैंने दुबई में धौनी के साथ बात की थी। उनको इस फैसले से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और टी20 विश्व कप वह भारतीय टीम के मेंटोर बनने के लिए राजी हैं। मैंने कोहली, रोहित और रवि शास्त्री की तरफ से भी मुझे उनको लेकर समर्थन हासिल हुआ।"

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मुहम्मद शमी।

रिजर्व खिलाड़ी:

श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर 

T20WC 2021: 4 साल से थे T20 टीम से बाहर, अचानक ही चयनकर्ताओं ने दिखाया भरोसा और अश्विन खेलेंगे वर्ल्ड कप

chat bot
आपका साथी