अपनी बायोपिक के लिए धौनी ने लिए इतने पैसे जान हैरान रह जाएंगे आप

फिल्म में धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे है और फिल्म जल्द ही 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Thu, 01 Sep 2016 12:50 PM (IST) Updated:Thu, 01 Sep 2016 01:17 PM (IST)
अपनी बायोपिक के लिए धौनी ने लिए इतने पैसे जान हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली।टीम इंडिया के सीमित ओवर के स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर अधारित फिल्म 'एम एस धौनीः द अनटोल्ड स्टोरी' का इंतजार उनके फैंस बहुत ही बेसर्बी से कर रहे हैं। ये पहला मौका है जब किसी क्रिकेटर के संन्यास से पहले ही उस पर बॉलीवुड फिल्म बनी है। धौनी ने इस फिल्म के लिए कितने पैसे लिए हैं इसका सस्पेंस खत्म हो गया है।

एक समाचार के मुताबिक धौनी ने इस फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपए लिए हैं और फिल्म की सहमति के समय ही फिल्ममेकर ने धौनी को 20 करोड़ दे दिया थे। जानकारी के अनुसार धौनी ने पहले फिल्म प्रोड्यूसर से पहले 80 करोड़ रुपए की मांग की थी। लेकिन थोड़े नेगोसिएशन के बाद तय हुआ कि उन्हें 20 करोड़ NOD के बाद मिलेंगे जबकि बचे हुए 60 करोड़ रुपए फिल्म रिलीज के बाद मिलेंगे।

बता दें कि इस फिल्म में धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे है और फिल्म जल्द ही 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी