सलमान को एक्टिंग की करने दो : मिल्खा सिंह

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की भारतीय ओलंपिक दल के एंबेसडर के तौर पर नियुक्ति पर हंगामा शुरू हो गया है। महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह ने इस पर सवाल उठाए हैं

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Mon, 25 Apr 2016 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 25 Apr 2016 09:47 AM (IST)
सलमान को एक्टिंग की करने दो : मिल्खा सिंह

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भारतीय ओलंपिक दल के गुडविल एंबेसडर के तौर पर नियुक्ति पर हंगामा शुरू हो गया है। महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह और स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त ने इस पर सवाल उठाए हैं।फ्लाइंग सिख मिल्खा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि आइओए को इस फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

मिल्खा ने रविवार को कहा, ‘सलमान को खेलों के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है, उन्हें एक्टिंग ही करने देना चाहिए। मैं इस फैसले की निंदा करता हूं। मेरी नजर में जो खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं खासकर जो ओलंपिक में देश की नुमाइंदगी करेंगे असल में वे ही एंबेसडर हैं। बॉलीवुड के समारोह में क्या खिलाड़ियों को एंबेसडर बनाया जाता है। यह एक गलत फैसला है। मेरी नजर में पीटी ऊषा और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे खिलाड़ियों को यह भूमिका दी जानी चाहिए।

योगेश्वर ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘हर किसी को भारत में अपनी फिल्म प्रमोट करने का अधिकार है, लेकिन ओलंपिक फिल्म प्रमोट करने की जगह नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘क्या कोई मुझे बताएगा कि गुडविल एंबेसडर की भूमिका क्या है? आप लोगों को मूर्ख क्यों बना रहे हो? इस काम के लिए कोई खिलाड़ी ही सही रहता। पीटी ऊषा और मिल्खा सिंह जैसे एथलीटों ने देश का नाम रोशन किया। लेकिन इस एंबेसडर (सलमान) ने खेल के क्षेत्र में क्या किया है। इस नियुक्ति से क्या होगा? पदक ज्यादा आ जाएंगे क्या? अगर आपको ये नाटक ही करना था तो किसी खिलाड़ी को दूत क्यों नहीं बना दिया।’

पूर्व हॉकी स्टार धनराज पिल्लै ने भी उनकी भावनाओं का समर्थन किया। पिल्लै ने कहा, ‘मैं किसी खिलाड़ी को ही एंबेसडर देखना चाहूंगा। हमारे पास मिल्खा, ऊषा, अभिनव बिंद्रा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।’

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी