गेल ने कहा- ये भारतीय क्रिकेटर बन सकता है विराट के लिए चुनौती

क्रिस गेल ने कहा कि केएल राहुल आगे चलकर विराट कोहली के लिए चुनौती बनेंगे, क्योंकि वे अपने खेल और फिटनेस पर बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Wed, 07 Sep 2016 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 08 Sep 2016 08:15 AM (IST)
गेल ने कहा- ये भारतीय क्रिकेटर बन सकता है विराट के लिए चुनौती

चेन्नई। वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने कहा कि केएल राहुल आगे चलकर विराट कोहली के लिए चुनौती बनेंगे, क्योंकि वे अपने खेल और फिटनेस पर बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं।

गेल आइपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर में विराट कोहली और राहुल के साथ खेलते हैं। गेल ने कहा, 'राहुल इस समय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में रन बना रहे हैं। वे भविष्य के सितारा खिलाड़ी हैं और यदि इसी तरह मेहनत करते रहे तो वे आगे चलकर निश्चित तौर पर और सफल होंगे। वे भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए चुनौती के रूप में उभर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें लगातार फिटनेस और खेल में सुधार करते रहना होगा।'

गेल ने कहा कि कैरेबियाई क्रिकेटर्स में संयम की कमी है जिसके चलते वे टेस्ट प्रारूप में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम एक सत्र अच्छा खेलते हैं, लेकिन उसके बाद लय भटक जाती है। यही वजह है कि हम ट्वेंटी-20 प्रारूप में बहुत सफल साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे टेस्ट मैचों में वापसी कर सकते हैं और इसके लिए उनकी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत चल रही है। गेल ने कहा कि उनकी किताब 'सिक्स मशीन' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और वे 9 सितंबर को इसे बीसीसीआइ अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र सहवाग ने इसकी लॉन्चिंग करवाएंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी