KL Rahul Birthday: कब हुई थी केएल और अथिया की मुलाकात? डेटिंग को रखा था सीक्रेट; दिलचस्प है हाई प्रोफाइल कपल की ये लव स्टोरी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की वजह से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2019 में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप में आने के बाद करीब डेढ़ सालों तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।

By Piyush Kumar Edited By: Piyush Kumar Publish:Thu, 18 Apr 2024 11:39 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 11:39 AM (IST)
KL Rahul Birthday: कब हुई थी केएल और अथिया की मुलाकात? डेटिंग को रखा था सीक्रेट; दिलचस्प है हाई प्रोफाइल कपल की ये लव स्टोरी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।(फोटो सोर्स: अथिया शेट्टी इंस्टाग्राम)

HighLights

  • केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की वजह से हुई।
  • साल 2021 में दोनों ने रिलेशन को किया ऑफिशियल
  • केएल राहुल ने 18 जून 2016 में टी20 डेब्यू किया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KL Rahul Birthday। केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है। इस समय केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, वर्ल्ड कप 2023 में भी केएल राहुल ने शानदार परफॉर्म किया था।

18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक में जन्मे केएल राहुल ने एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी रचाई। जिस तरह केएल राहुल की बल्लेबाज शानदार और अद्भुत रहती है उसी तरह उनकी लव स्टोरी फिर सुपर हिट रही।

कहां मिले केएल और अथिया?

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की वजह से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।  दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2019 में दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

हालांकि, दोनों ने रिलेशनशिप में आने के बाद करीब डेढ़ सालों तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। 18 अप्रैल 2020 यानी आज से चार साल पहले अथिया ने पहली बार सोशल मीडिया के जरिए केएल को जन्मदिन की बधाई दी। अथिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ  डे माय पर्सन।

साल 2021 में दोनों ने रिलेशन को किया ऑफिशियल

साल 2021 में केएल राहुल जब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गए थे, तो उस वक्त अथिया भी उनके साथ वहां मौजूद थी। इस साल दोनों एक साथ कई एड के शूट में भी नजर आए। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया। इसी साल दोनों ने अपने रिश्तों को ऑफिशियल कर दिया।

साल 2023 में दोनों ने रचाई थी शादी 

23 जनवरी साल 2023 को केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ शादी रचा ली। दोनों की शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में हुई।

 केएल राहुल के पिता सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और मैंगलोर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक (एनआईटीके) के पूर्व निदेशक हैं और उनकी मां मैंगलोर विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

साल 2014 में केएल ने किया टेस्ट डेब्यू

बता दें कि केएल राहुल ने अपना पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में 2014 में खेला था। उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू धोनी के अंतिम टेस्ट मैच के साथ किया था।

वहीं, उन्होंने 11 जून 2016 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) डेब्यू किया था।

केएल राहुल ने 18 जून 2016 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय (टी20) डेब्यू किया।

यह भी पढ़ें: KL Rahul Biography: तीनों फॉर्मेट में बेमिसाल हैं केएल राहुल; ये शानदार रिकॉर्ड्स दे रहे गवाही

chat bot
आपका साथी