पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ ने इनसे की सगाई

पूर्व क्रिकेटर स्मिथ ने रोमी के साथ सगाई की।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 04:10 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 04:10 PM (IST)
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ ने इनसे की सगाई
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ ने इनसे की सगाई

 नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ ने रोमी लांफ्रेंची के साथ सगाई कर ली है। 37 वर्ष के इस पूर्व क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ग्रेम अपनी मंगेतर रोमी के साथ नजर आ रहे हैं। 

ग्रेम स्मिथ ने इससे पहले आइरिश पॉप स्टार मोर्गन डीन के साथ शादी की थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं। बाद में इन दोनों के रास्ते जुदा हो गए। वहीं वर्ष 2016 में ग्रेम की होने वाली पत्नी रोमी ने एक बेटे को जन्म दिया था। स्मिथ ने मार्च 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

ग्रेम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 117 टेस्ट मैच खेले और इन मैचों में 47.76 की औसत से 9265 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने 197 वनडे मैेचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और इनमें 37.78 की औसत से 6989 रन बनाए थे। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 27 शतक लगाए थे जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 10 शतक हैं। उन्होंने 33 टी 20 मैचों में 31.67 की औसत से 982 रन बनाए थे। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी