जब सैमी ने विन्सेंट के प्रधानमंत्री के साथ किया 'चैंपियन' डांस

चैंपियन डांस का क्रेज बरकरार है। इस बार सेंट विन्सेंट के प्रधानमंत्री राल्फ गोन्जाल्वेज ने वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी के साथ डांस के अनोखे स्टेप्स दिखाए।

By sanjay savernEdited By: Publish:Sat, 09 Apr 2016 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 09 Apr 2016 04:59 PM (IST)
जब सैमी ने विन्सेंट के प्रधानमंत्री के साथ किया 'चैंपियन' डांस

सेंट विन्सेंट। चैंपियन डांस का क्रेज बरकरार है। इस बार सेंट विन्सेंट के प्रधानमंत्री राल्फ गोन्जाल्वेज ने वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी के साथ डांस के अनोखे स्टेप्स दिखाए।

गोन्जाल्वेज ने डांस का आनंद उठाया और मजाकिया लहजे में कैरेबियाई कप्तान को कहा कि वह ज्वालामुखी द्वीप के आधिकारिक नागरिक बन गए हैं। सैमी ने सेंट विन्सेंट के प्रधानमंत्री के साथ चैंपियन डांस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सैमी ने लिखा, 'अभी प्रधानमंत्री राल्फ गोन्जाल्वेज ने कहा कि डेरेन अब आप सेंट विन्सेंट के आधिकारिक नागरिक बन गए हैं।' बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने चैंपियन डांस को कंपोज किया था और क्रिकेट खेलने वाले कई देशों में यह गाना धूम मचा रहा है। इस ट्रेंड की शुरुआत कैरेबियाई खिलाडि़यों ने हाल ही में संपन्न आइसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद की थी।

इसके बाद फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी। गेंद बेन स्टोक्स के हाथ में थी। कार्लोस ब्रैथवेट ने स्टोक्स की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़कर कैरेबियाई टीम को विजेता बनाया और जश्न मनाने का मौका दिया।

टी-20 विश्व कप के बाद क्रिकेट प्रशंसकों का रुझान इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) ने खींच लिया हैं। हालांकि चैंपियन डांस को यहां भी शामिल किया गया। ब्रावो ने आइपीएल-9 की ओपनिंग सेरेमनी में चैंपियन डांस की विशेष प्रस्तुति दी।

चैंपियन डांस पर कई पूर्व क्रिकेटर्स, विश्वभर के दर्शक, फ्लाइट अटेंडेंट्स और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी डांस किया। वेस्टइंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर जैसे ब्रायन लारा, इयन बिशप और धावक उसैन बोल्ट भी इस सांग पर डांस कर चुके हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी