क्रिकेटर मनोज तिवारी विवाह बंधन में बंधे

भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी अपनी महिला मित्र सुष्मिता रॉय के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। आठ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले तिवारी ने गुरुवार को हावड़ा कंट्री क्लब में सष्मिता रॉय के साथ शादी की। दोनों की मुलाकात सात वर्ष पहले कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। तब से दोनों के बीच अफे

By Edited By: Publish:Fri, 19 Jul 2013 01:56 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2013 10:53 AM (IST)
क्रिकेटर मनोज तिवारी विवाह बंधन में बंधे

कोलकाता। भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी अपनी महिला मित्र सुष्मिता रॉय के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। आठ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले तिवारी ने गुरुवार को हावड़ा कंट्री क्लब में सुष्मिता रॉय के साथ शादी की। दोनों की मुलाकात सात वर्ष पहले कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। तब से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। तिवारी ने गत वर्ष इसको लेकर सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी किया था। गौरतलब है कि मनोज तिवारी का अंतरराष्ट्रीय करियर इंजरी की वजह से प्रभावित रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी