क्रिस क्रेन्स हार्ट सर्जरी के बाद आइसीयू में, सिडनी के अस्पताल ने दी स्वास्थ्य को लेकर ताजा जानकारी

Chris Cairns Health Updates न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स हार्ट सर्जरी से गुजरने के बाद सिडनी के एक अस्पताल में गहन इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं। पिछले हफ्ते कैनबरा में उन्हें गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति ओरटिक डिसेक्सन का सामना करना पड़ा

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 01:41 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 01:41 PM (IST)
क्रिस क्रेन्स हार्ट सर्जरी के बाद आइसीयू में, सिडनी के अस्पताल ने दी स्वास्थ्य को लेकर ताजा जानकारी
जीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स की हार्ट की सर्जरी हुई।

मेलबर्न, रायटर। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स हार्ट सर्जरी से गुजरने के बाद सिडनी के एक अस्पताल में गहन इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं। पिछले हफ्ते कैनबरा में उन्हें गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति ओरटिक डिसेक्सन का सामना करना पड़ा। ओरटिक डिसेक्सन एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर की मुख्य धमनी की भीतरी परत को नुकसान पहुंचता है। अब सिडनी के सेंट विंसेंट अस्पताल ने उनकी हालत को लेकर जानकारी दी है।

अस्पताल ने कहा है कि क्रेन्स  को मंगलवार को यहां भर्ती कराया गया था। वह आइसीयू में 'गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति' में हैं। उनकी पत्नी मेलानी क्रेन्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पूर्व क्रिकेटर की पिछले सप्ताह के अंत मेें कैनबरा में सर्जरी हुई थी, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दूसरे ऑपरेशन के लिए सेंट विंसेंट लाना पड़ा। उन्होंने क्रिस के लिए दुआ करने वाले लोगों को धन्यवाद भी कहा।  

क्रिकेट न्यूजीलैंड के प्रमुख डेविड व्हाइट ने एक बयान में कहा कि हम क्रिस क्रेन्स के हालत के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हैं। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उनके परिवार के साथ हमारी सहानुभूति है। क्रिस हमारे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। हमें उम्मीद है कि वह पूरी तरह से ठीक होंगे। क्रेन्स ने 1989-2006 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट, 215 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी-20 मैच खेले। उनके पिता लांस भी क्रिकेटर के तौर पर न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

क्रेन्स की तबियत खराब होने की खबर ने न्यूजीलैंड को हिला दिया, जहां टीम के पूर्व साथियों ने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। न्यूजीलैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर और उनके साथी क्रिस हैरिस ने स्थानीय मीडिया से कहा, 'यह दिल तोड़ने वाली खबर है। यह सबसे बुरी खबर है, जो आपको मिल सकती है। केर्न्स कई वर्षों से कैनबरा में रह रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। यहा आरोप 2008 में इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में जब वे चंडीगढ़ लायंस के कप्तान थे तब लगा था। आइसीएल काफी पहले बंद हो चुका है।  

chat bot
आपका साथी