चंद्रकांत पंडित मुंबई रणजी टीम के कोच बने

पूर्व क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित आगामी सत्र के लिए मुंबई टीम के कोच बनाए गए हैं। मुंबई के कोच होने के अलावा, पंडित मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट संघ के इनडोर अकादमी के प्रमुख कोच होंगे।

By sanjay savernEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 05:54 PM (IST)
चंद्रकांत पंडित मुंबई रणजी टीम के कोच बने

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित आगामी सत्र के लिए मुंबई टीम के कोच बनाए गए हैं। मुंबई के कोच होने के अलावा, पंडित मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट संघ के इनडोर अकादमी के प्रमुख कोच होंगे।

भारत के पूर्व विकेटकीपर दिलीप वेंगसरकर के नेतृृत्व में क्रिकेट सुधार समिति द्वारा उन्हें नियुक्त किया गया। पंडित ने प्रवीण आमरे की जगह ली है। वेंगसरकर पंडित से प्रभावित हैं और उनका मानना है कि वे मुंबई के लिए एक अच्छे कोच साबित होंगे। वे पंडित को एक बेहतरीन रणनीतिकार मानते हैं। अकादमी में पंडित के साथ एक बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच भी होंगे।

उन्होनें 2002-2005 में मुंबई में प्रशिक्षण दिया था। वे अपनी वापसी से बेहद खुश हैं। वे इस टीम के लिए वापसी करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने पहले खेला भी है और अब कोच के रूप में संभालेंगे। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम का एक हिस्सा रहे फिर इंडोर अकादमी का एक हिस्सा बने, यह उनके लिए एक महान क्षण है। उन पर विश्वास दिखाने के लिए वे एमसीए, वेंगसरकर और सीआइसी की शुक्रिया अदा करना चाहते है। मुंबई टीम का हिस्सा होने की चुनौतियों को पंडित अच्छे तरह से जानते है।


क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी