सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का हुआ सलेक्शन, इस टीम में मिली जगह

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को नागपुर खेले जाने वाले ‘बापुना कप’ के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 09:21 PM (IST)
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का हुआ सलेक्शन, इस टीम में मिली जगह
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का हुआ सलेक्शन, इस टीम में मिली जगह

नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को नागपुर खेले जाने वाले ‘बापुना कप’ के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।

मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को टीम की घोषणा की। इस टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के हाथों में दी गई है। विदर्भ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले बापुना कप को सीजन के शुरू होने से पहले कराया जाता है। 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 5 सितंबर से होना है।

मुंबई की टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), सरफराज खान, आदित्य तरे, जय बिस्टा, शुभम रंजने, रौनक शर्मा, आकाश पारकर, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अटार्डे, आकिब कुरैशी, कृतिक हनागावाडी और अर्जुन तेंदुलकर

गौरतलब है कि अर्जुन इससे पहले टी20 मुंबई में लीग में भी खेल चुके हैं। 'आकाश टाइगर्स' की टीम ने उनको 5 लाख रुपए की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था। अर्जुन 'विज्जी ट्रॉफी' के लिए घोषित की गई मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किए गए थे। वहीं 'वीनू माकंड' अंडर-19 ट्रॉफी में भी वह मुंबई की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी