सफल नहीं रहा था विराट कोहली का पहला प्यार, ये थी पहली गर्लफ्रेंड!

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर अकसर चर्चा का विषय बने रहते हैं

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Thu, 26 May 2016 10:02 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 01:12 PM (IST)
सफल नहीं रहा था विराट कोहली का पहला प्यार, ये थी पहली गर्लफ्रेंड!

नई दिल्ली।भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर अकसर चर्चाओं में बने रहते हैं। खास तौर से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर, जिनके साथ हाल ही में उनका कुछ समय के लिए ब्रेकअप हुआ था। मगर अब वो फिर से एक दूसरे के करीब आ गए हैं।

खैर, क्या आपको पता है कि विराट का पहला प्यार अनुष्का नहीं हैं? जी हां, अनुष्का से मिलने से पहले ही विराट एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में थे और वो कोई और नहीं, बल्कि करिश्मा कपूर थीं। अब भी अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आपको बता दें कि खुद विराट ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की है और करिश्मा को अपना 'फर्स्ट क्रश' बताया है।

एक समय में करिश्मा सुपरस्टार थीं और उन पर जान छिड़कने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी थी। इनमें विराट भी शामिल थे और उन्हें व उनकी एक्टिंग को पसंद करते थे। वैसे ये अलग बात है कि अब समय बदल गया है। विराट खुद ही एक सुपरस्टार बन गए हैं और क्रिकेट के मैदान में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी