जो नहीं कर पाए कपिल, गांगुली, धौनी या सचिन ने वो कर दिया मिताली राज ने

आखिर क्यों सबसे आगे निकल गईं भारतीय महिला कप्तान मिताली राज।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 11:14 AM (IST)
जो नहीं कर पाए कपिल, गांगुली, धौनी या सचिन ने वो कर दिया मिताली राज ने
जो नहीं कर पाए कपिल, गांगुली, धौनी या सचिन ने वो कर दिया मिताली राज ने

संजय सावर्ण, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने वाले दो कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धौनी के अलावा सचिन, गांगुली जैसे दिग्गज भी वो नहीं कर पाए जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कर दिया। मिताली ने अपनी कप्तानी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला विश्व कप में दूसरी बार फाइनल तक पहुंचाया। इससे पहले भारतीय क्रिकेट इतिहास में ना किसी पुरुष कप्तान और ना ही किसी महिला कप्तान ने ये कामयाबी हासिल की थी। 

आखिर क्यों खास हैं मिताली राज

34 वर्षीय मिताली राज भारतीय महिला टीम के लिए बेहद खास कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने दो बार महिला विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वर्ष 2005 में भारतीय टीम ने ये कमाल किया था। हालांकि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 98 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके 12 वर्षों के बाद यानी वर्ष 2017 में एक बार फिर से भारतीय महिला टीम मिताली की अगुआई में महिला विश्व कप फाइनल में पहुंची है जहां उसका मुकाबला मेजबान इंग्लैंड के साथ होगा। 

महिला विश्व कप में ऐसा रहा है भारतीय टीम का इतिहास

महिला विश्व कप की शुरुआत वर्ष 1973 में की गई थी। पहले विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद जितने भी विश्व कप हुए सबमें भारतीय महिला टीम ने हिस्सा लिया और इस स्थान पर रही। आइए एक नजर डालते हैं अब तक हुए महिला विश्व कप में भारतीय महिला टीम की पोजीशन पर। 

वर्ष (1973)- हिस्सा नहीं लिया। 

वर्ष (1978)- चौथा स्थान। 

वर्ष (1982)- चौथा स्थान। 

वर्ष (1988)- हिस्सा नहीं लिया। 

वर्ष (1993)- चौथा स्थान

वर्ष (1997)- टीम सेमीफाइनल में पहुंची। 

वर्ष (2000)- टीम सेमीफाइनल में पहुंची। 

वर्ष (2005)- उपविजेता। 

वर्ष (2009)- तीसरा स्थान। 

वर्ष (2013)- सातवां स्थान। 

भारत में तीन बार खेला गया महिला विश्व कप

भारत में अब तक कुल तीन बार महिला विश्व कप खेला गया है। सबसे पहले वर्ष 1978 में महिला विश्व कप भारत में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को चौथा स्थान हासिल हुआ। वर्ष 1993 में भारत खेले गए महिला विश्व कप में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद वर्ष 2013 में भारत में हुए महिला विश्व कप में भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी