जल्द ही रिटायर हो रहा है यह 'धौनी', पंजाब पुलिस के लिए है खास

धौनी ने लगभग 10 साल तक भारतीय टीम की कप्तानी की।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Tue, 05 Dec 2017 01:27 PM (IST) Updated:Tue, 05 Dec 2017 01:49 PM (IST)
जल्द ही रिटायर हो रहा है यह 'धौनी', पंजाब पुलिस के लिए है खास
जल्द ही रिटायर हो रहा है यह 'धौनी', पंजाब पुलिस के लिए है खास

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 2017 की शुरुआत में उन्होंने वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ दी। अपनी कप्तानी के दौर में धौनी ने भारत को आइसीसी के सभी टूर्नामेंट में जीत दिलाई। इतना ही नहीं धौनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया टेस्ट की नंबर वन टीम भी बनी थी। धौनी ने लगभग 10 साल तक भारतीय टीम की कप्तानी की। सिर्फ पूर्व भारतीय कप्तान ही नहीं, एक और धौनी भी है, जिसके बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं। इस धौनी ने 10 साल तक मोहाली पुलिस के लिए काम किया और अब वो 13 दिसंबर को यानी कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे के बाद रिटयरमेंट ले रहा है। 

‘धौनी’ के साथ ये दोनों भी होंगे रिटायर

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच के बाद धौनी रिटायर होने वाला है। 10 साल तक मोहाली पुलिस की सेवा करने के बाद धौनी जो एक स्निफर डॉग है वो रिटायर हो रहा है। धौनी एक सफेद लेब्राडोर (कुत्तों की एक नस्ल) है। धौनी के साथ-साथ दो और स्निफर डॉग जॉन और प्रीति भी रिटायर होने वाले हैं। इन तीनों के रिटायरमेंट के लिए मोहाली पुलिस एक फेयरवेल सेरेमनी भी करने वाली है।

(धौनी- स्निफर डॉग की तस्वीर)

अमरीक सिंह जो कि डॉग स्कवॉड के इंचार्ज हैं उन्होंने बताया कि, 'धौनी ने पिछले 10 सालों में मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए लगभग सभी मुकाबलों में पुलिस की मदद की है। 2011 विश्व के सेमीफाइनल के दौरान जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुई थीं तो उस मैच को देखने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी आए थे। उस समय भी धौनी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने में पुलिस की मदद की थी'।

इसके साथ अमरीक सिंह ने बताया कि, 'धौनी ने डिस्ट्रिक्ट पुलिस को 10 फरवरी 2007 को ज्वॉइन किया था। तब से लेकर अब तक धौनी ने कई हाई-प्रोफाइल सुरक्षा मामलों में पुलिस की मदद करने के साथ ही साथ कई ड्रग तस्करों को पकड़वाने में भी अहम भूमिका निभाई है'। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'हमें धौनी की कमी खलेगी, क्योंकि वो पिछले एक दशक से हमारी टीम का एक अहम अंग रहा है'।

‘धौनी’ को पसंद है अंडे और दूध

धौनी को दूध और अंडे काफी पसंद हैं। धौनी एक दिन में तीन लीटर दूध और 20-30 अंडे खा जाता है। ये धौनी के दिन के तीन समय का खाना है। धौनी नाम के इस स्निफर डॉग को रोटी खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसके साथ-ही साथ धौनी को दिन में 6-7 घंटे सोना पसंद है। धौनी की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वो विस्फोटक पदार्थ सूंघने में माहिर है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी