T20 World Cup 2022: विक्टोरिया के गवर्नर ने टी20 विश्व कप 2022 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी की

गवर्नर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल vicgovernor ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में गवर्नर के साथ कप्तान रोहित शर्मा उप-कप्तान केएल राहुल विराट कोहली मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित भारतीय टीम के सदस्य पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

By Umesh KumarEdited By: Publish:Sat, 22 Oct 2022 10:14 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2022 10:14 AM (IST)
T20 World Cup 2022: विक्टोरिया के गवर्नर ने टी20 विश्व कप 2022 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी की
विक्टोरिया के गवर्नर के साथ भारतीय टीम।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप के सुपर-12 के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं। 22 अक्टूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड और डिफेंडिंग चैंपियन के बीच मुकाबला होगा। 23 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। उससे पहले विक्टोरिया के गवर्नर लिंडा डेसौ एसी ने भारतीय टीम को शुक्रवार को गवर्नमेंट हाउस में आमंत्रित किया। यहां भारत के उद्घाटन मैच से पहले गवर्नर ने भारतीय टीम का स्वागत किया।

गवर्नर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @vicgovernor ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में गवर्नर के साथ कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित भारतीय टीम के सदस्य पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय टीम का विक्टोरिया के गवर्नर ने किया स्वागत

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रुप फोटो के साथ-साथ लिखा है, “माननीय लिंडा डेसौ एसी, विक्टोरिया के गवर्नर (@vicgovernor) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने # T20WorldCup से पहले आज भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की।”

शीर्ष आठ टीमों में शामिल है भारत

भारत रविवार को टी20 विश्व कप में अभियान की शुरूआत करेगा। भारत शीर्ष आठ टीमों में शामिल हैं, जिन्हें दूसरे दौर में सीधे प्रवेश मिला है। जिसे सुपर 12 के रूप में जाना जाता है, रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान से करेंगे। इससे पहले भारत ने प्रैक्टिस मैच खेले थे। फिर उन्होंने आधिकारिक अभ्यास मैंच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना किया। इसमें भारत को रोमांचक अंदाज में जीत मिली थी।

chat bot
आपका साथी