Ind vs Aus: दोहरे शतक से चूके पुजारा, फिर भी तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

Ind vs Aus: भले ही नाथन लियोन की गेंद पर आउट होकर पुजारा अपने चौथे दोहरे शतक से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी से कई दिग्गज़ों को पीछे छोड़ दिया।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 08:46 AM (IST)
Ind vs Aus: दोहरे शतक से चूके पुजारा, फिर भी तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड
Ind vs Aus: दोहरे शतक से चूके पुजारा, फिर भी तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने अपने चौथे दोहरे शतक से चूक गए। पुजारा 193 रन के स्कोर पर नाथन लियोन की गेंद पर कैच आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में ये पहला मौका है जब पुजारा 190 रन से ज़्यादा स्कोर करने के बाद दोहरे शतक से चूके हों। इस पारी के दौरान उन्होंने 373 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके लगाए। भले ही नाथन लियोन की गेंद पर आउट होकर पुजारा अपने चौथे दोहरे शतक से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी से कई दिग्गज़ों को पीछे छोड़ दिया।

पुजारा नहीं उठा सके जीवनदान का फायदा

जब पुजारा 192 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, तब नाथन लियोन की गेंद पर स्लिप पर खड़े उस्मान ख्वाज़ा ने कैच टपका दिया। अगर ख्वाज़ा ये कैच पकड़ लेते तो पुजारा की पारी का अंत हो जाता। लेकिन पुजारा इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और कुछ ही देर के बाद नाथन लियोन की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट हो गए।

(पुजारा के कैच छुटने का वीडियो)

SO CLOSE! @cheteshwar1 survives https://t.co/FZTVIlduDw #AUSvIND pic.twitter.com/ut5Lw24qSZ — Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 4, 2019

विदेश में पुजारा का सबसे बड़ा स्कोर

भले ही पुजारा अपने चौथे दोहरे शतक से चूक गए हों, लेकिन विदेशी धरती पर इस खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना लिया। इससे पहले विदेशी धरती पर पुजारा का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 145 रन था। ये स्कोर उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में बनाया था। 

9 hours, 8 minutes and 373 balls later - @cheteshwar1 walks back after scoring 193 👏🙌🙌 #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/atOD7TeAOD— BCCI (@BCCI) January 4, 2019

सिडनी में बनाया सर्वाधिक स्कोर

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पुजारा अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैदान पर खेले अपना पहला टेस्ट खेल रहे पुजारा ने 193 रन बनाकर इस मैच को अपने लिए यादगार बना लिया। क्योंकि ये पुजारा का इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच है।

Pujara misses out on a double-century! He survived a dropped catch on 192, but then scooped one back to Lyon to fall on 193.

India are 418/6.#AUSvIND LIVE ➡️ https://t.co/c2fCH8CBUE pic.twitter.com/0hmivXhmFI— ICC (@ICC) January 4, 2019

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने पुजारा

इस शानदार पारी के दौरान पुजारा ने राहुल द्रविड़ के एक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। पुजारा ऑस्ट्रेलिया में किसी एक दौर पर सबसे ज़्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने 2002/03 के दौरे पर 1203 गेंदों का सामना किया था, लेकिन पुजारा ने अब इससे ज़्यादा गेंदें खेल ली हैं।

पुजारा ने सुनील गावस्कर को छोड़ा पीछे

पुजारा ने इस पारी के दौरान 174 रन बनाते ही भारत के पूर्व दिग्गज़ कप्तान सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। सिडनी के मैदान पर गावस्कर का सर्वाधिक स्कोर 172 रन था। गावस्कर ने ये स्कोर इसी मैदान पर 1986 में बनाया था। 174 रन बनाते ही पुजारा ने गावस्कर को पीछे छोड़ दिया।

पुजारा के बड़े स्कोर

206*- इंग्लैंड- अहमदबाद- 2012

204- ऑस्ट्रेलिया- हैदराबाद- 2013

202- ऑस्ट्रेलिया- रांची- 2017

193- ऑस्ट्रेलिया- सिडनी-2019

(पुजारा के आउट होने का वीडियो)

Take a bow @cheteshwar1 👏👏👏

Another batting masterclass from the Wall who seems to just feast on runs against Australia https://t.co/dgWKtT65dM #AUSvIND pic.twitter.com/u7tKyD0AVH— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 4, 2019

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी