ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के 5 सबसे युवा और 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

आइए जानते हैं कि आज की तारीख में इन धुरंधरों की क्या है उम्र।

By Shivam AwasthiEdited By: Publish:Wed, 31 May 2017 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2017 09:57 AM (IST)
ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के 5 सबसे युवा और 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के 5 सबसे युवा और 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। गुरुवार से आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट में वनडे क्रिकेट के 8 धुरंधर देश खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया अपना खिताब बचाना चाहेगी। सभी 8 टीमों में कुछ युवा खिलाड़ी होंगे और कुछ सीनियर खिलाड़ी। अनुभव और युवा जोश का ये मिश्रण हर टीम की ताकत होगा। इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी में कौने से हैं वो 5 सबसे युवा और 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो मैदान पर होंगे। आज की तारीख में क्या है उनकी उम्र, आइए जानते हैं। 

- ये हैं 5 सबसे युवा खिलाड़ी

1. शादाब खान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के स्पिनर शादाब खान की उम्र 18 वर्ष 240 दिन है और वो इस बार टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। पाकिस्तान अंडर-19 टीम में दम दिखाने के बाद उनको राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

2. मेहदी हसन (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के मेहदी हसन की उम्र 19 वर्ष 219 दिन है। वो इस टूर्नामेंट में उतरने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। इस युवा ऑलराउंडर को भी अंडर-19 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय टीम का बुलावा मिला।

3. मोसाडेक होसैन (बांग्लादेश)

तीसरे नंबर पर भी बांग्लादेश के ही खिलाड़ी का कब्जा है। मोसाडेक की उम्र 21 वर्ष 172 दिन है। वो एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और तमाम क्रिकेट लीग में भी अपना दम दिखा चुके हैं।

4. एंडाइल फेहलुकवायो (दक्षिण अफ्रीका)

एंडाइल दक्षिण अफ्रीका के पेसर-ऑलराउंडर हैं। उनकी उम्र इस समय 21 वर्ष 89 दिन है। वो अब तक अपने देश की तरफ से 16 वनडे मैच खेल चुके हैं।

5. कगीसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाले पांचवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा। वो छह दिन पहले ही 22 साल के हुए हैं। साथ ही साथ चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले इस युवा गेंदबाज ने गेंदबाजों की आइसीसी वनडे रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर भी कब्जा जमा लिया है।

------------------------------

- ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

1. इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर की उम्र इस समय 38 वर्ष 65 दिन है और वो चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। ताहिर को 75 वनडे मैचों का अनुभव है।

2. जीतन पटेल (न्यूजीलैंड)

भारतीय मूल के कीवी ऑफ स्पिनर जीतन पटेल की उम्र 37 वर्ष 24 दिन है। जीतन के माता-पिता भारत से हैं लेकिन उनका जन्म वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड) में हुआ था। जीतन को 43 वनडे मैच खेलने का अनुभव है।

3. मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे उम्रदराज और चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहम्मद हफीज हैं। इस ऑलराउंडर की उम्र 36 वर्ष 226 दिन है और उनको 185 वनडे मैचों का अनुभव है।

4. ल्यूक रोंकी (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंकी की उम्र 36 वर्ष 38 दिन है और वो इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। ल्यूक को 82 वनडे मैचों का अनुभव है।

5. महेंद्र सिंह धौनी (भारत)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की उम्र 35 वर्ष 306 दिन है और वो इस चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। धौनी को 286 वनडे मैचों का अनुभव है यानी इस बार 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में धौनी सबसे अनुभवी हैं। 

यह भी पढ़ेंः 30 गेंदें, 20 रन, 6 विकेट, कप्तान नाराज, टूर्नामेंट से पहले ही विवाद

chat bot
आपका साथी