वनडे कप्तान के तौर पर विराट के इतने कम मैचों में इतने शतक, पता नहीं क्या होगा आगे!

विराट ने वनडे कप्तान के तौर पर इतने कम मैचों में ही इतने शतक लगा दिए। अगर इसी रफ्तार से वो शतक लगाते रहे तो ना जाने आगे क्या होगा।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 10:01 AM (IST)
वनडे कप्तान के तौर पर विराट के इतने कम मैचों में इतने शतक, पता नहीं क्या होगा आगे!
वनडे कप्तान के तौर पर विराट के इतने कम मैचों में इतने शतक, पता नहीं क्या होगा आगे!

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का नियमित कप्तान बनने के बाद कोहली ने अपने पहले वनडे में ही शतक लगा दिया। कोहली इससे पहले भी भारतीय टीम के लिए वनडे की कप्तानी कर चुके थे और चार शतक लगा चुके थे। यानी कोहली वनडे कप्तान के तौर पर भारत के लिए अब तक पांच शतक लगा चुके हैं। आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वनडे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

-मो. अजहरूद्दीन

टीम इंडिया के पूर्व वनडे कप्तान मो. अजहरुद्दीन ने 174 मैचों में टीम का कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 4 शतक लगाए जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ दो और श्रीलंका जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक शतक शामिल है। कप्तान के तौर पर वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 153 रन की थी।

-विराट कोहली

विराट ने भारतीय वनडे टीम का नियमित कप्तान बनने से पहले भी वनडे मैचों में कप्तानी की है। उन्होंने अब तक 18 वनडे मैचों में भारतीय टीम का अगुआई की है और इसमें उनके नाम 5 शतक हैं। कप्तान के तौर पर विराट ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2014 में रांची में खेली थी जहां उन्होंने 139 रन बनाए थे।

-महेंद्र सिंह धौनी

धौनी ने 199 वनडे मैचों में भारतीय वनडे टीम की अगुआई की है और इस दौरान उन्होंने 6 शतक लगाए। कप्तान के तौर पर उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी (नाबाद 139 रन) वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।

-सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने 73 वनडे मैचों में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी की और इस दौरान कुल 6 शतक लगाए। कप्तान के तौर पर नाबाद 186 रन उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर रहा हालांकि उन्होंने वर्ष 2010 में वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहला दोहरा शतक लगाया जो वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी।

-सौरव गांगुली

वनडे कप्तान के तौर पर गांगुली ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 11 शतक लगाए। उन्होंने कुल 147 मैचों में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी की थी। कप्तान के तौर पर 144 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही जो उन्होंने वर्ष 2000 में अहमदाबाद में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी