सहायक कोच संजय बांगड़ ने खोला राज और कहा- विराट की ये बात उन्हें बनाती है सबसे खास

विराट ने रांची वनडे के दौरान अपने वनडे करियर का 41वां शतक लगाया। टीम के सहायक कोच ने उन्हें सबसे खास खिलाड़ी बताया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 05:50 PM (IST)
सहायक कोच संजय बांगड़ ने खोला राज और कहा- विराट की ये बात उन्हें बनाती है सबसे खास
सहायक कोच संजय बांगड़ ने खोला राज और कहा- विराट की ये बात उन्हें बनाती है सबसे खास

 नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली ने साबित कर दिया है कि वो दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची वनडे में अपने वनडे करियर का 41वां शतक लगाने वाले विराट के बारे में टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ ने बताया कि आखिर वो सबसे खास क्रिकेटर क्यों हैं। बांगड़ ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम किसी एक ही खिलाड़ी पर निर्भर हैं लेकिन विराट ने अपने खेल का स्तर इतना उंचा कर लिया है कि कई बार दूसरे खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता है। 

बांगड़ से जब पूछा गया कि आखिर वो कौन सी बात है जो उन्हें सबसे खास बनाती है। इसका जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि विराट लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते रहते हैं। वो अपने खेल में लगातार सुधार करने की कोशिश करते रहते हैं और हमेशा अच्छा खेलने की कोशिश करते हैं। इस वजह से उनके खेल का स्तर इतना उंचा है। बड़े टारगेट का पीछा करते हुए विराट का अब तक प्रदर्शन कमाल का रहा है। रांची में विराट की बल्लेबाजी पर बांगड़ ने कहा कि जब वो खेल रहे थे जब ऐसा लग रहा था कि हम जीत के लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला इसलिए किया था क्योंकि हमें लगा कि ओस की वजह से हमें फायदा मिलेगा। 

बांगड़ ने कहा कि हमें मैदानकर्मियों ने कहा था कि यहां ओस गिरने की पूरी संभावना है। मैच से एक दिन पहले ओस गिरा था लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया को बल्लेबाजी में परेशानी हो रही थी और लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। विराट अगर कुछ वक्त तक क्रीज पर टिक जाते तो हम दबाव में नहीं आते और मैच का रिजल्ट कुछ और होता। 

chat bot
आपका साथी