Happy Birthday Virat Kohli: 'दिल्ली के लाल' विराट कोहली को सोशल मीडिया पर मिल रही जन्मदिन की बधाई

दिल्ली में जन्में विराट कोहली ने अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी के दम पर टीम को चैंपियन बनाया और अब वह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट का सफर दिल्ली से शुरू हुआ था और आज वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 11:11 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 11:23 AM (IST)
Happy Birthday Virat Kohli: 'दिल्ली के लाल' विराट कोहली को सोशल मीडिया पर मिल रही जन्मदिन की बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्में इस बल्लेबाज ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। टीम इंडिया के कप्तान के जन्मदिन पर दुनियाभर से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिल्ली के लाल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली में जन्में विराट कोहली ने अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी के दम पर टीम को चैंपियन बनाया और अब वह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट का सफर दिल्ली से शुरू हुआ था और आज वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं। 32वें जन्मदिन पर कोहली को भारत के राजनेताओं ने भी बधाई दी है।

देश व दुनिया भर के युवाओं के आदर्श विराट कोहली को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। । आप हमेशा ही अपने खेल से ऐसे ही सभी को गौरवान्वित करते रहेंगे ।@imVkohli

— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) November 5, 2020

विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई, वो दुनियाभर और देश के युवाओं के लिए सच्चे आदर्श हैं। आप अपने खेल से हमेशा ही हम सभी को गर्व महसूस कराते रहें।

वो न सिर्फ़ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, बल्कि एक सर्वश्रेष्ठ इंसान भी। #Lockdown में उन्होंने अपने एक ब्रांड के माध्यम से जिस तरह हज़ारों लोगों तक खाना पहुंचाया वो इंसानियत की मिसाल है।

भारतीय टीम के कप्तान और दिल्ली के ऐसे लाल श्री @imVkohli जी को जन्मदिन की बधाई। pic.twitter.com/FPzOaJQYon

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) November 5, 2020

"वही सिर्फ ना दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि सबसे अच्छे इंसान भी हैं। लॉक डाउन के समय जिस तरह से उन्होंने हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया वो मानवता का सबसे अच्छा उदाहरण है। भारतीय कप्तान और दिल्ली के लाल को जन्मदिन दिन की बधाई" 

To someone that has set the bar in fitness standards and work ethics at an all-time high and achieved greatness at such a young age. Wishing you a very happy birthday. God bless. @imVkohli #HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/qNlIYgNyvs— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 5, 2020

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनको फिटनेस का नया ट्रेंड सेट करने वाला बताया। 

Happy birthday @imVkohli. Best wishes & lots of success ahead.#HappyBirthdayViratKohili 🎉🎉 pic.twitter.com/Q6zDGIclTw— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) November 5, 2020

सुरेश रैना ने भी अपने साथ उनकी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए जन्मदिन पर शुभकामना संदेश दिया। 

Janamdin mubarak ho King Kohli @imVkohli! Wishing the great Indian batsman a very Happy Birthday! Jahan bhi ho khush raho, chhake chauke maarte raho ❤️ all the best for the playoffs! Hope @RCBTweets turns it around this time 👊🏻 pic.twitter.com/wFjKA6jlwj— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) November 5, 2020

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो किंग कोहली।

chat bot
आपका साथी