MS Dhoni को उनके सिंगर फैन ने सुनाया किशोक कुमार का ये गाना, खुश हुए माही और जमकर की तारीफ

MS Dhoni को उनके एक फैन ने किशोर कुमार का गाना गाकर इंप्रेस कर दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 03:22 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 03:22 PM (IST)
MS Dhoni को उनके सिंगर फैन ने सुनाया किशोक कुमार का ये गाना, खुश हुए माही और जमकर की तारीफ
MS Dhoni को उनके सिंगर फैन ने सुनाया किशोक कुमार का ये गाना, खुश हुए माही और जमकर की तारीफ

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के कई शौक हैं। उन्हें गाड़ियों और बाइक्स का शौक तो है कि इसके अलावा वो किशोर कुमार के भी जबरदस्त फैन हैं। कई मौकों पर MS Dhoni किशोर कुमार का गाना गा चुके हैं, लेकिन इस बार उनके एक फैन ने उन्हें अपनी आवाज से इंप्रेस कर दिया। धौनी के इस फैन ने अपने गाने से धौनी का दिल जीत लिया और उन्हें ये सांग डैडिकेट भी किया। 

महेंद्र सिंह धौनी अपने इस सिंगर फैन से मिले और उनका गाना बेहद दिलचस्पी के साथ सुना। उस फैन ने भी धौनी को निराश नहीं किया और उन्हें किशोर दा के हिट नंबर 'प्यार दीवाना होता है' सुनाया। अपने फैन के इस गाने और उसके गाने के तरीके से धौनी काफी इंप्रेस हुए। इस वीडियो को धौनी फैंस क्लब ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि वो फैन गाना गा रहा है और धौनी बड़ी ही तल्लीनता के साथ उसे सुन रहे हैं। गीत खत्म होने के बाद धौनी ने अपने सिंगर फैन से हाथ मिलाया और उनकी इस स्किल की तारीफ भी की। 

A lucky fan’s dream comes true as he dedicates a special song for @msdhoni in Mumbai.

Moments like these are what we long for...❤️😇#FanMoment #Dhoni #MSDhoni pic.twitter.com/Gu9U2fgId1

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 12, 2020

38 वर्ष के महेंद्र सिंह धौनी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में वो अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। अब धौनी आइपीएल के अगले सीजन में नजर आएंगे जहां एक बार फिर से वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। धौनी ने वनडे विश्व कप 2019 के बाद से भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। अब धौनी इंटरनेशनल क्रिकेट में कब वापसी कर पाएंगे इसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है जबकि धौनी ने भी अपनी रिटायरमेंट प्लान को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। 

chat bot
आपका साथी