लॉकडाउन में 1 महीने भारत में फंसे रहे माइक हेसन, मुंबई से पहुंचे न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच और आईपीएल टीम आरसीबी के निदेशक माइक हसन लॉकडाउन की वजह से भारत में 1 महीने फंसे रहने के बाद स्वदेश रवाना हो गए।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Apr 2020 08:44 PM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 08:44 PM (IST)
लॉकडाउन में 1 महीने भारत में फंसे रहे माइक हेसन, मुंबई से पहुंचे न्यूजीलैंड
लॉकडाउन में 1 महीने भारत में फंसे रहे माइक हेसन, मुंबई से पहुंचे न्यूजीलैंड

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन अपने देश न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। एक महीन तक कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लागू भारत में फंसे रहने के बाद अब उन्होंने स्वदेश लौटने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

भारत में एक महीने से भी अधिक समय तक फंसे रहने के बाद मंगलवार को न्यूजीलैंड लौट गए। हेसन आइपीएल के नए सत्र के लिए पांच मार्च को भारत आए थे लेकिन कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गए।

What a wonderful sight ✈️ after spending over a day on a bus 🚌 to get to Mumbai airport. The staff on @FlyAirNZ were simply outstanding on our return to New Zealand 👏👏👏

.

Special thanks to 👇@NZinIndia @MFATNZ @narendramodi @jacindaardern #repatriationflight #india #NZ

🙏🙏 pic.twitter.com/1Qq6xrcotu

— Mike Hesson (@CoachHesson) April 27, 2020

हेसन ने ट्वीट किया, 'मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए बस में बिताए गए एक दिन के बाद क्या शानदार नजारा था। न्यूजीलैंड तक हमारी वापसी के दौरान फ्लाईएयरएनजेड के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहा।'

उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न का भी आभार व्यक्त किया।

 

आईपीएल अगली सूचना तक स्थगित

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बीसीसीआई ने 29 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था। इसके बाद सरकार द्वारा 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढाए जाने के बाद बोर्ड ने इसे अगली सचूना तक स्थगित करने का फैसला लिया है।

आरसीबी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद 

हेसन को टीम का निदेशक बनाए जाने के पीछे पिछले 12 सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन को सुधारना है। अब तक विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।  

chat bot
आपका साथी