IPL 2021: गंभीर ने मैक्सवेल को लिया आड़े हाथ, बोले- फ्रीडम न मिलने की बात गलत, नहीं रहे हैं कंसिस्टेंट

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अबतक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इसलिए उनकी टीम बार-बार बदलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि पिछली फ्रेंचाइजी टीमों में उनको फ्रीडम नहीं मिला।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 11:32 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 11:32 AM (IST)
IPL 2021: गंभीर ने मैक्सवेल को लिया आड़े हाथ, बोले-  फ्रीडम न मिलने की बात गलत, नहीं रहे हैं कंसिस्टेंट
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी से खेलते नजर आएंगे। (एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अबतक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इसलिए उनकी टीम बार-बार बदलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि पिछली फ्रेंचाइजी टीमों में उनको फ्रीडम नहीं मिला। आइपीएल 2021 की निलामी में,विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मैक्सवेल को  14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेल चुके हैं।

गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'ईमानदारी से अगर मैक्सवेल आइपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते, तो बार-बार उनकी टीम नहीं बदलती। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि वह बिल्कुल भी कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। हम बार-बार यह बात नहीं कह सकते कि पिछली फ्रेंचाइजी टीमों में उनको फ्रीडम नहीं मिला। जब वह दिल्ली के लिए खेलते थे, तो उन्हें काफी फ्रीडम थी। अधिकांश फ्रेंचाइजी और कोच मानते हैं कि वह एक एक्स-फैक्टर है। ऐसे में वे कोशिश करते हैं कि उन्हें सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाए ताकि वे सफल हो सकें।'

तो रिलीज नहीं होते

गंभीर ने कहा, 'सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्लेटफॉर्म मिलने के बाद भी वह सफल नहीं हुए। आइपीएम 2014 को छोड़कर वह किसी भी सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया होता,तो मुझे लगता है कि कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज नहीं करती। आप आंद्रे रसेल को देखें, उन्होंने केकेआर के लिए क्या किया है और वह कब से उनके साथ बने हुए हैं। आप अच्छा प्रदर्श नहीं करते तभी कोई फ्रेंचाइजी आपको रिलीज करती है।'

उम्मीद है मैक्सवेल इस साल अच्छा प्रदर्शन करेंगे

गंभीर ने आगे कहा कि आप जितनी ज्यादा टीमों के लिए खेलते हैं, यह दिखाता है कि आप किसी टीम के साथ संतुलन नहीं बना सके हैं। उम्मीद है मैक्सवेल इस साल अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह  खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑक्शन में करोड़ों रुपये में इसलिए बीक जाते हैं, क्योंकि प्राप्त वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं। तो आरसीबी के दृष्टिकोण से, वह वास्तव में अच्छा कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी