IPL 2020: सुपर ओवर में मुंबई के खिलाफ जीत के बाद क्या बोले केएल राहुल?

मुंबई इंडियंस (MI) को सुपर ओवर में हराने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि राहुल ने कहा कि हमेशा ऐसा नहीं होता है इसलिए आप नहीं जानते कि इस तरह की स्थिति में संतुलित कैसे रहें।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 09:45 AM (IST)
IPL 2020: सुपर ओवर में मुंबई के खिलाफ जीत  के बाद क्या बोले केएल राहुल?
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल। (एएनआइ)

दुबई, एएनआइ। मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम ने रविवार को दो-दो सुपर ओवर खेले। यह दोनों इस आइपीएल में पहले भी एक-एक सुपर ओवर खेल चुकी थीं और दोनों को हार मिली थी। रविवार के मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 176 रन बनाए और किंग्स इलेवन पंजाब ने भी 20 ओवर में इतने ही रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में किंग्स इलेवन ने पांच रन बनाए और मुंबई इंडियंस इतने ही रन बना सकी। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने 11 रन बनाए। पंजाब ने चार गेंदों में ही लक्ष्य हासिल करके इस रोमांचक मैच को जीता। इस जीत के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने राहत महसूस की और कहा कि इस जीत से उन्हें टूर्नामेंट में वापसी करने में मदद मिलेगी।

मैच के बाद राहुल ने कहा कि हमेशा ऐसा नहीं होता है इसलिए आप नहीं जानते कि इस तरह की स्थिति में संतुलित कैसे रहें। हमने हारे हुए मैचों में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। हम वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं और इस जीत से मदद मिलेगी। आप सुपर ओवर की तैयारी नहीं करते, कोई टीम सुपर ओवर के लिए तैयारी नहीं करती। 

राहुल ने यह भी कहा कि आपको अपने गेंदबाजी समूह पर भरोसा करना होगा और यह महत्वपूर्ण है कि आप उन्हें अपने ऊपर विश्वास करने दें। शमी न पहले ही निश्चय कर लिया था कि वह छह यॉर्कर करने की कोशिश करेंगे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हम अभी भी एक बार में एक मैच के बारे में सोच रहे हैं और जब आपने पहले सात में बहुत मैच नहीं जीते हैं, तो हर जीत आपको अच्छी लगती है। 

यह भी देखें: क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल की कांटे की टक्कर ने दिलाई पंजाब को जीत  

chat bot
आपका साथी