पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा, कप्तानी छोड़ने के बाद और खतरनाक हो जाएंगे कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा है कि कप्तानी छोड़ने के बाद कुक और खतरनाक हो जाएंगे।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Feb 2017 01:52 PM (IST) Updated:Tue, 07 Feb 2017 01:57 PM (IST)
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा, कप्तानी छोड़ने के बाद और खतरनाक हो जाएंगे कुक
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा, कप्तानी छोड़ने के बाद और खतरनाक हो जाएंगे कुक

लंदन, एएफपी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और इस समय इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट के डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा है कि कप्तानी छोड़ने के बाद एलेस्टर कुक और खतरनाक हो सकते हैं। 2012 में स्ट्रॉस के कप्तानी छोड़ने के बाद कुक ने ही इंग्लैंड की क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी।

स्ट्रॉस ने कहा है कि कुक इंग्लैंड के महान कप्तानों में से एक रहे हैं और उन्हें 2015 में इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर एशेज सीरीज में जीत का क्रेडिट दिया जाना चाहिए। कुक ने इंग्लैंड के लिए 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी की।

कुक के नाम इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। उनके नाम 11,057 टेस्ट रन हैं। स्ट्रॉस को लगता है कि कुक अब कप्तानी के दबाव के बिना बेहतर खेल दिखाएंगे। आपको बता दें कि कुक के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने और 12 हजार से ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड है।

स्ट्रॉस ने कहा है कि कुक अभी तीन-चार साल तक लगातार अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं। कुक के नाम पर अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 2013 और 2015 में एशेज सीरीज में हराने के अलावा, भारत और दक्षिण अफ्रीका में भी सीरीज जीतने का गौरव दर्ज है। हालांकि, उनकी आखिरी सीरीज में उन्हें भारत दौरे पर 0-4 से हार मिली थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुक के कप्तानी छोड़ने के बाद टेस्ट मैचों में उप कप्तान जो रूट को कप्तानी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं, पर स्ट्रॉस की नजर में वनडे कप्तान इयॉन मॉर्गन ही टेस्ट में कप्तानी के लिए बेहतर विकल्प हैं। इंग्लैंड का 22 फरवरी से वेस्टइंडीज का वनडे दौरा शुरू हो रहा है। इससे पहले इंग्लैंड के नए कप्तान की घोषणा कर दी जाएगी।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी