विराट के दोहरे व्यक्तित्व से हैरान रह गए एडम जंपा, कहा- मैदान के बाहर वो बेहद प्यारे इंसान हैं

विराट कोहली और एडम जंपा का आमना-सामना इंटरनेशनल क्रिेकेट में हो चुका है तो वहीं आइपीएल 2020 में दोनों एक ही टीम के लिए खेले थे। अब जंपा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि विराट कोहली का बर्ताव ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड किस तरह का है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 02:52 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 02:52 PM (IST)
विराट के दोहरे व्यक्तित्व से हैरान रह गए एडम जंपा, कहा- मैदान के बाहर वो बेहद प्यारे इंसान हैं
आइपीएल 2020 विराट कोहली के साथ एडम जंपा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली को वर्ल्ड क्रिकेट में एक आक्रामक कप्तान के तौर पर जाना जाता है। वो मैदान पर चाहे टीम इंडिया या फिर आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं उनका बर्ताव एक सा ही रहता है। अब विराट के व्यक्तित्व के बारे में आइपीएल 2020 में आरसीबी के साथ जुड़े एडम जंपा ने बताया है जिनके पास अब विराट के साथ और उनके खिलाफ भी खेलने का अनुभव है। 

विराट कोहली और एडम जंपा का आमना-सामना इंटरनेशनल क्रिेकेट में हो चुका है तो वहीं आइपीएल 2020 में दोनों एक ही टीम के लिए खेले थे। अब जंपा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि विराट कोहली का बर्ताव ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड किस तरह का रहता है। उन्होंने कहा कि मैदान के बाहर वो बिल्कुल ही अलग तरह के व्यक्ति हैं। आप देखते हैं कि वो मैदान पर कितने आक्रामक और प्रतिस्पर्द्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वो उतने ही कूल और शानदार व्यक्ति हैं। 

जंपा ने कहा कि आप हमेशा उनके खिलाफ खेलते हैं तो आपको पता चलता है कि उन्हें मैदान पर क्या पसंद है और फिर जब क्रिकेट के मैदान से दूर आप उनके उनके जैसे व्यक्ति के साथ समय बिताते हैं तो आपको पता लगता है कि वो कितने मानवीय हैं। आइपीएल के दौरान कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं जब टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे और ऐसे पल के जरिए ही जंपा का पता चला का विराट कोहली ऑफ द फील्ड कैसे हैं। 

जंपा का ने कहा कि वो उस तरह के इंसान हैं जो उस रेखा को पार कर जाते हैं जहां वो एक प्रतिस्पर्द्धी जानवर नजर आते हैं। मैंने पहली बार उनके साथ खेलकर उनके दो अलग-अलग वर्जन को जाना है। मैदान पर वो बिल्कुल ही अलग हैं तो वहीं मैदान के बाहर वो बहुत ही प्यारे और कूल इंसान हैं। विराट और जंपा आरसीबी के लिए एक साथ खेले हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। 

chat bot
आपका साथी