जशपुर: गहरे कुएं में जा गिरा हाथी, वन विभाग की टीम ने JCB से किया रेस्क्यू

जशपुर के कछार गांव में बने हुए एक गहरे कुएं में एक नर हाथी जा गिरा था। नर हाथी खुद को बार बार कुएं में से निकालने की लगातार कोशिशों में जुटा रहा था। वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मशीन से हाथी को बचाया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 11 Jan 2023 11:13 AM (IST) Updated:Wed, 11 Jan 2023 11:13 AM (IST)
जशपुर: गहरे कुएं में जा गिरा हाथी, वन विभाग की टीम ने JCB से किया रेस्क्यू
गहरे कुएं में जा गिरा नर हाथी।

जशपुर, ऑनलाइन डेस्क। जशपुर के पत्थलगांव रेंज परीक्षेत्र में 12 हाथियों का दल खेतों से बहार निकलकर गावं में भारी उत्पात मचा रहे हैं। कछार गांव में बने हुए एक गहरे कुएं में एक नर हाथी जा गिरा था। नर हाथी खुद को बार बार कुएं में से निकालने की लगातार कोशिशों में जुटा रहा था। वह बार बार को खुद को ऊपर लाने की मशक्कत कर रहा था। लेकिन वह अपने इस प्रयास में असफल नजर आया। नर हाथी को कुएं में फंसा देख उसे देखने के लिए ग्रमीणवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग नर हाथी के कुएं में फसे होने की हालत को अपने कैमरों में कैद करते हुए दिखाए दे रहे थे। हालांकि गांव में 12 हाथियों के दल को देखकर गांव के निवासी भयभीत थे। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कुएं में नर हाथी फंसे होने की सूचना वन विभाग को पहुंचाई।

जेसीबी मशीन से किया हाथी का रेस्क्यू

जशपुर पत्थलगांव रेंज के कछार गांव में बस्ती के पास आये 12 हाथियों के दल को खदेड़ने के दौरान नर हाथी कुएं में गिरा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हाथी को रेस्क्यू करना शुरू किया। काफी प्रयास करने के बाद वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता ली। जेसीबी की सहायता से कुएं को खोद कर वन विभाग की टीम ने कुएं से हाथी को बाहर निकाला। इस दौरान हाथी ने कुएं से बाहर आते ही उत्पात मचा दिया। हाथी ने एक ग्रामीण को सूढ़ से पटक कर घायल कर दिया जिसके तुरंत बाद पीड़ीत को अस्पताल में ले जाया गया। हाथी को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

Jashpur News : नर हाथी कुएं में गिरा,ग्रामीण को सूढ़ से पटक कर​ किया घायलhttps://t.co/xa7JoAgCE9#Jashpur #Jashpurnagar #Chhattisgarh #cgnews pic.twitter.com/TZa6WY5D0T

— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 11, 2023

यह भी पढ़े : Global Investors Summit 2023: पीएम मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, कई निवेशक होंगे शामिल

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत, LoC पर गश्त के दौरान हुआ हादसा

chat bot
आपका साथी