जोगी ने की अटल की तारीफ, भूमि बिल भाजपा के लिए वॉटरलू सिद्ध होगा

रायपुर [ब्यूरो]। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 05:45 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 02:49 AM (IST)
जोगी ने की अटल की तारीफ, भूमि बिल भाजपा के लिए वॉटरलू सिद्ध होगा

रायपुर [ब्यूरो]। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इस सम्मान के योग्य है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल जी सभी के लिए सम्माननीय हैं। अटल जी जैसा व्यक्तित्व न भाजपा में कोई दूसरा है और न होगा। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास सर्वधर्म समभाव में सदा रहा है। यही कारण है कि अटल जी अन्य भाजपाई नेताओं से अलग हैं।

इसके साथ ही जोगी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए वॉटरलू सिद्ध होगा। उद्योगपतियों के हिमायती निर्णय उन्हें ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि भारत किसानों का देश है, ऐसे अन्नदाताओं के जीवन एवं भविष्य से खिलवाड़ कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस का संकल्प है कि वह किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

जोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करते ही नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों की परवाह न कर केवल विदेशी एवं देश में अपने चहेते उद्योगपतियों के हित में समर्पित नजर आ रहे हैं।

किसानों की उपेक्षा कर भाजपा अपने पतन का मार्ग प्रशस्त कर रही है। भू-अधिग्रहण बिल किसानों के हित में होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी