गडकरी का कार्टून बनवाना पुलिस को पड़ा महंगा

रायपुर, बिलासपुर/रायगढ़ [निप्र]। रायगढ़ में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए यातायात पुलिस ने जागरूकत

By Edited By: Publish:Fri, 16 Jan 2015 05:17 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jan 2015 02:52 AM (IST)
गडकरी का कार्टून बनवाना पुलिस को पड़ा महंगा

रायपुर, बिलासपुर/रायगढ़ [निप्र]। रायगढ़ में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए यातायात पुलिस ने जागरूकता लाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री का विवादित कार्टून बनाकर पोस्टर बनवा दिया। इस विवादित कार्टून से राज्य शासन व पुलिस मुख्यालय तक ह़़डकंप मच गया है। सरकार की किरकिरी होते देख पुलिस के आला अधिकारी खासे नाराज हैं। उनकी नाराजगी का शिकार यातायात थाना प्रभारी को होना प़़डा है। आईजी की फटकार के बाद प्रभारी एसपी ने टीआई को निलंबित कर दिया है। वहीं नाराज आईजी ने ट्रैफिक डीएसपी को शोकाज नोटिस जारी किया है।

रायगढ़ में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने व जनता को जागरूक करने के लिए जगह-जगह स्लोगन के साथ पोस्टर लगाए गए हैं। यातायात पुलिस ने हेलमेट पहनने का संदेश देने व जागरूकता लाने के लिए एक विवादित पोस्टर बनवाया है, जिसे ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहनों के पीछे लगाया गया है। इस पोस्टर में केंद्रीय परिवहन मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का कार्टून बनाया गया है, जो स्कूटर में बगैर हेलमेट सवार नजर आ रहे हैं। यह विवादित पोस्टर सोशल मीडिया, फेसबुक व वाट्सएप में छा गया है। वहीं यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है और राज्य शासन में ह़़डकंप मच गया है। बताते हैं कि बख़़ेडा ख़़डा होने के बाद पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने इस विवादित पोस्टर के प्रकाशन पर खासी नाराजगी जताई है। इधर मीडिया में पोस्टर देखकर भ़़डके आईजी पवन देव ने भी रायग़़ढ के प्रभारी एसपी टीआर कोसिमा पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने जिम्मेदारी तय कर इसके लिए दोषी अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर एसपी श्री कोसिमा ने यातायात थाना प्रभारी विनोद कतलम को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं यातायात पुलिस की हरकतों से नाराज आईजी श्री देव ने ट्रैफिक डीएसपी नीलकंठ साहू को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

वाहनों से निकाले गए विवादित पोस्टर

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के कार्टून वाले विवादित पोस्टर का मामला दिल्ली तक पहुंचने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों की नींद उड़ गई है। मामला तूल पक़़डते देख शहर के ऑटो सहित अन्य वाहनों में लगाए गए पोस्टर को आनन-फानन में हटा दिया गया है। बताते हैं कि इस पोस्टर को यातायात विभाग के लिए किसी ने प्रायोजित किया था। उस समय किसी ने पोस्टर पर छपे कार्टून पर ध्यान नहीं दिया। ऑटो की रैली पूरे शहर में निकाली गई। रैली की फोटो जब सोशल मीडिया पर आने लगी, तब ह़़डकंप मच गया।

बिना हेलमेट पहने गडकरी ने चलाई थी स्कूटर

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी स्कूटर चलाते समय उस समय विवादों में आए, जब बिना हेलमेट पहने वे अपने घर से नागपुर स्थित आरएसएस दफ्तर पहुंचे। इसकी मीडिया में आलोचना भी हुई थी। पोस्टर में छपे कार्टून का भी यही संदेश था कि यदि आपने हेलमेट नहीं पहना तो आप भी गडकरी की तरह विवादों में घिर जाएंगे।

पवन देव, आईजी, बिलासपुर रेंज ने कहा कि पोस्टर भ्रमित करने वाली है। इसका प्रकाशन से पहले जिम्मेदार अफसरों को ध्यान देना चाहिए था। लापरवाही के लिए दोषी यातायात थाना प्रभारी को निलंबित करने एसपी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सर्वप्रथम जिम्मेदार ट्रैफिक डीएसपी को भी शोकाज नोटिस दिया गया है।

chat bot
आपका साथी