छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसरों से भारत सरकार खफा

By Edited By: Publish:Wed, 10 Sep 2014 05:15 AM (IST) Updated:Wed, 10 Sep 2014 01:48 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसरों से भारत सरकार खफा

रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा [आईएएस] के कई अधिकारियों ने अभी तक चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भारत सरकार को नहीं दिया है। पहली बार ब्योरा ऑनलाइन देना अनिवार्य किया गया है। उसकी एक प्रति राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को भी उपलब्ध कराना है।

कुछ अधिकारियों ने ही यह जानकारी दी है, ज्यादातर बच रहे हैं। इस पर भारत सरकार के केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने नाराजी भी जताई है।

chat bot
आपका साथी