आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Tue, 09 Sep 2014 05:44 AM (IST) Updated:Tue, 09 Sep 2014 01:27 AM (IST)
आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

रायपुर, जगदलपुर/कोंडागांव [ब्यूरो]। नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने मर्दापाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुदूर से आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली मिलिट्री कंपनी मेंबर रघुनाथ गणपत यादव को गिरफ्तार किया। एडिशनल एसपी सुरजीत अत्री ने बताया कि शुक्र वार शाम थाना मर्दापाल से डीआरजी व जिला बल की पार्टी सर्चिग के लिए कुदूर इलाके की ओर निकली थी। तब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुदूर के कुलेनार पारा में घेरेबंदी कर रघुनाथ को गिरफ्तार किया गया।

2010 में ग्राम कोंगेरा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग, एनएच तीस पर घोड़ागांव में ट्रक से अमोनियम नाइट्रेट की लूट तथा माहराबेड़ा में पुलिस पर फायरिंग में रघुनाथ सक्रिय था। वह 2008 में नक्सल दलम में भर्ती हुआ था। शुरूआत में कुदूर एलओएस लोकल गुरिल्ला स्क्वॉड में काम करने के बाद उसे मिलिट्री कंपनी छह में शामिल किया गया था। तब वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य राजू उर्फ के रामचंद्र रेड्डी का गनमैन भी रहा।

chat bot
आपका साथी