Bilaspur Crime News: गली में पानी बहाने की बात पर महिलाओं में विवाद, कुल्हाड़ी से हमले में हुई मौत

बिलासपुर में गली में पानी बहाने की बात को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस पर एक महिला ने दूसरी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में घायल महिला की मौत हो गई। सांकेतिक तस्वीर।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 22 Jan 2023 01:41 AM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2023 01:41 AM (IST)
Bilaspur Crime News: गली में पानी बहाने की बात पर महिलाओं में विवाद, कुल्हाड़ी से हमले में हुई मौत
गली में पानी बहाने की बात पर महिलाओं में विवाद।

बिलासपुर, जेएनएन। बिलासपुर में गली में पानी बहाने की बात को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस पर एक महिला ने दूसरी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में घायल महिला की मौत हो गई। बीच-बचाव कर रही मृतका की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी देने के पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो सतनामी पारा के रहने वाली शैल बाई कुर्रे पति मंगल कुर्रे (50) रोजी मजदूरी करती थीं। शनिवार की शाम 5.30 बजे शैल बाई, उसकी बेटी सुमित्रा कुर्रे (20) और शिवानी कुर्रे (16) घर पर थीं। अन्य सदस्य बाहर थे। इसी दौरान गली में पानी बहने की बात को लेकर पड़ोसी जमुना बाई विवाद करने लगी। दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगा। इसके बाद जमुना बाई कुल्हाड़ी लेकर शैल बाई के घर में घुस गई और उनके सिर पर हमला कर दिया।

इस बीच शैल बाई की बेटी सुमित्रा बीच बचाव करने आई तो उसके ऊपर भी वार किया। खून से लथपथ शैल बाई व सुमित्रा घर से बाहर निकलीं। फिर बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। घटना के बाद जमुना बाई अपने घर चली गई। इधर, शैला की मौत हो गई। वहीं, हमले से सुमित्रा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद तुरंत मृतका के स्वजन ने सकरी पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने मौके पर नहीं पहुंची। रात 10 बजे थाना प्रभारी सागर पाठक ने अपराध दर्ज किया।

महिला की नहीं हुई गिरफ्तारी

घटना के पांच घंटे बाद पीड़ित की शिकयत सुनी गई। रात 10 बजे जुर्म दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, आरोपित महिला को पुलिस गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। इससे पीड़ित के स्वजन घबराए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सस्ता डाटा के मामले में भारत पांचवें नंबर पर, डिजिटल ट्रांजेक्शन में नंबर 1, ऑनलाइन शिक्षा 170% बढ़ी

यह भी पढ़ें: Fact Check: भोपाल में चंद्रशेखर आजाद के आंदोलन में अक्षय कुमार के शामिल होने का फर्जी दावा वायरल

chat bot
आपका साथी