जेल परिसर से बंदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला

सेंट्रल जेल परिसर से बुधवार की रात एक बंदी पुलिस को चकमा देकर उस वक्त भाग निकला, जब उसे गाड़ी से उतारकर गेट के बाहर खड़ा किया गया था। वह अन्य बंदियों के साथ मुंगेली पेशी में गया था। उसके साथ 12 पुलिसवाले थे। देर रात तक फरार बंदी का

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sat, 16 May 2015 05:23 AM (IST) Updated:Sat, 16 May 2015 05:26 AM (IST)
जेल परिसर से बंदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला

बिलासपुर। सेंट्रल जेल परिसर से बुधवार की रात एक बंदी पुलिस को चकमा देकर उस वक्त भाग निकला, जब उसे गाड़ी से उतारकर गेट के बाहर खड़ा किया गया था। वह अन्य बंदियों के साथ मुंगेली पेशी में गया था। उसके साथ 12 पुलिसवाले थे। देर रात तक फरार बंदी का पता नहीं चल सका है।


हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम राजेश कुमार उर्फ चिल्लर पिता राजकुमार साहू 24 वर्ष लूट के मामले में धारा 392 के तहत गिरफ्तार हुआ था। उसे 2 मार्च 2015 को सेंट्रल जेल लाया गया था।

बुधवार को उसकी मुंगेली सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। उसे 26 बंदियों के साथ भेजा गया था। इनकी सुरक्षा के लिए लाइन से 1 एसआई, 2 हेड कांस्टेबल व 9 सिपाही लगाए गए थे। पेशी कराने के बाद पुलिस उन्हें लेकर जेल आई। रात करीब 7.20 बजे गिनती हुई तो राजेश गायब मिला। पुलिस उसकी पतासाजी करने में जुटी पर वह नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी