Kerala Floods: इंडिगो 10 सितंबर तक दे रही है टिकट कैंसिलेशन पर छूट

विमानन कंपनी इंडिगो ने बुधवार से वापस कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है।

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 06:14 PM (IST)
Kerala Floods: इंडिगो 10 सितंबर तक दे रही है टिकट कैंसिलेशन पर छूट
Kerala Floods: इंडिगो 10 सितंबर तक दे रही है टिकट कैंसिलेशन पर छूट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। विमानन कंपनी इंडिगो ने बुधवार से वापस कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। केरल में आई भारी बारिश और बाढ़ के बाद इंडिगो वहां के नौसेना बेस से फ्लाइट संचालित कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो 10 सितंबर 2018 तक कोच्चि से टिकट कैंसिलेशन और रिशेड्यूल पर छूट दे रही है। इसका फायदा केवल वही यात्री उठा सकते हैं जिन्होंने 22 अगस्त, 2018 से पहले टिकट बुक कर रखी है।इसके अलावा, कस्टमर एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट- goindigo.in पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं।

हाल ही में इंडिगो ने अपने बेड़े में कुवैत और अबू धाबी के लिए फ्लाइट सेवा जोड़ने की घोषणा की है। इंडिगो के नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय विस्तार में कुवैत 57वां और अबू धाबी 58 वां डेस्टिनेशन होगा। इसकी नई अंतरराष्ट्रीय सेवाएं अक्टूबर 2018 से शुरू होंगी।

जानकारी के मुताबिक, विमानन कंपनी ने डोमेस्टिक रूट्स पर भी फ्लाइट लॉन्च की घोषणा की है। साथ ही इंडिगो का दावा है कि वह पोर्ट ब्लेयर को हैदराबाद और वडोदरा से जोड़ने वाली पहली डोमेस्टिक एयरलाइन है। ये उड़ानें सितंबर 2018 से शुरू होंगी।

इंडिगो फिलहाल डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकटों पर 15 फीसद छूट दे रही है। ऑफर का लाभ लेने के लिए, कस्टमर 30 अगस्त तक बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए यात्रा की तारीख 8 सितंबर, 2018 से 8 अक्टूबर, 2018 रखी गई है।

chat bot
आपका साथी