ये बैंक कम ब्याज दर पर दे रहे हैं Personal Loans, जानिए आपको कितना हो सकता है फायदा

पर्सनल लोन के लिए नई सैलरी स्लिप या हाल ही में आयकर रिटर्न जमा पर्ची इसके लिए जरूरी दस्तावेज है। इसके आलवा आय प्रमाण सबसे जरूरी दस्तावेज है। PC Pixabay

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:08 PM (IST)
ये बैंक कम ब्याज दर पर दे रहे हैं Personal Loans, जानिए आपको कितना हो सकता है फायदा
ये बैंक कम ब्याज दर पर दे रहे हैं Personal Loans, जानिए आपको कितना हो सकता है फायदा

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आप पर्सनल लोन की तलाश में हैं तो फिलहाल कुछ बैंक कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक 8.35% की दर से पर्सनल लोन दे रहे हैं। टर्म लोन पर ब्याज दर गिर रही है क्योंकि RBI ने मांग और आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए नीतिगत दरों को कम करना शुरू कर दिया है। अपनी अंतिम मौद्रिक नीति बैठक में केन्द्रीय बैंक ने रेपो दर और रिवर्स रेपो दरों में 40 bps की कटौती की।

पर्सनल लोन कल की आय को आज उपयोग करने का एक तरीका है, और इसमें शामिल प्रोसेस बहुत आसान है। लेकिन कार लोन के लिए ब्याज दरें बहुत अधिक हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकिपर्सनल लोन असुरक्षित लोन है। लोन की राशि और ब्याज दर आपकी आय, लोन चुकौती क्षमता और अन्य मापदंडों पर निर्भर करती है।

हालांकि, इस लोन के लिए कई शर्तें हैं, सबसे पहले तो यह कि पर्सनल लोन के लिए आपका क्रेडिट स्‍कोर अच्छा होना चाहिए। पर्सनल लोन के तौर पर आपको कितनी ज्यादा रकम मिलेगी यह आय, क्रेडिट रिपोर्ट, लोन चुकाने की क्षमता और कुछ अन्य कारकों पर निर्भर करता है। बैंकों में पर्सनल लोन के लिए अलग-अलग पात्रता के नियम हैं। इसकी जानकारी के लिए आप बैंक के वेबसाइट पर जा सकते हैं।

पर्सनल लोन के लिए नई सैलरी स्लिप या हाल ही में आयकर रिटर्न जमा पर्ची इसके लिए जरूरी दस्तावेज है। इसके आलवा आय प्रमाण सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके अलावा पते का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इनकी जरूरत भी लगती है।

जानिए विभिन्न बैंकों के पर्सनल लोन

बैंक                     ब्याज दर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया      8.35-10.20%

कैनरा बैंक                       8.50-13.90%

पंजाब नेशनल बैंक           8.80-11.65%

IDBI बैंक                       8.90-13.59%

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  9.30-13.40%

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया       9.60-15.65%

Bank Of Baroda          10.10-15.10%

HDFC Bank                10.75.21-30%

chat bot
आपका साथी