13500 रुपये में विदेश जाने का मौका, इस एयरलाइन ने पेश किया खास ऑफर
WOW फ्लाइट से 15 अमेरिकी शहर के लिए उड़ान का विकल्प मिलेगा
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अमेरिका की WOW एयरलाइन ने भारतीय यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर दी है। कंपनी भारत से अमेरिका तक के लिए महज 13500 रुपये में टिकट दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी की यह फ्लाइट आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक से होते हुए पूरी होगी। 7 दिसंबर से इसकी शुरुआत की जाएगी।
WOW फ्लाइट से 15 अमेरिकी शहर के लिए उड़ान का विकल्प होगा। यह फ्लाइट विशेषरूप से उत्तर अमेरिका के शहरों के लिए उड़ाई जाएगी। इसमें न्यूयॉर्क, लास एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को और शिकागो जैसे शहरों तक के गंतव्य शामिल हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कंपनी की एयरलाइन में इकोनोमी श्रेणी यानि WOW बेसिक के तहत आमतौर पर 50 हजार से 60 हजार रुपये तक मिलने वाली वन वे टिकट महज 13,500 रुपये में मिलेगी।
WOW के सीईओ स्कुली मोगेनसेन के अनुसार चेक इन बैग और मनपसंद सीट के चुनाव के लिए अलग से पैसे देने होंगे। साथ ही यह भी कहा है कि हम एक सीट लैपटॉप बैग जैसे सामान की सुविधा भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम स्मार्ट फ्लायर्स को लक्षित कर रहे हैं। आपको बता दें कि कंपनी बिजनेस क्लास के लिए 46556 रुपये में टिकट देगी।
आगे उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली से रेक्जाविक ही एक हफ्ते में पांच फ्लाइट्स होंगी। इसे जल्द से जल्द से रोजाना शुरू की जाने की उम्मीद है। WOW एयर भारत में ए-30 विमान के जरिए सेवाएं देती है। इसमें शिकागो, टोरंटो, लंदन और पेरिस जैसे गंतव्य शामिल हैं।