सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Glenmark Life के IPO में आया जबर्दस्‍त निवेश, जानिए क्‍या है Rollex Rings का हाल

By Ashish DeepEdited By:
Published: Fri, 30 Jul 2021 11:20 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:30 PM (IST)

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences) के IPO के लिए गुरुवार को अंतिम समय तक कुल 44.17 गुना ज्यादा आवेदन ...और पढ़ें

आईपीओ के तहत शामिल 56,85,556 शेयरों के लिए कुल 5,26,70,832 आवेदन मिले। (Pti)
आईपीओ के तहत शामिल 56,85,556 शेयरों के लिए कुल 5,26,70,832 आवेदन मिले। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences) के IPO के लिए गुरुवार को अंतिम समय तक कुल 44.17 गुना ज्यादा आवेदन मिले। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स की सहायक कंपनी है। NSE के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, 1,513.6 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत प्रस्तुत 66,33,24,160 शेयरों के लिए कुल 1,50,18,279 आवेदन मिले। उधर, ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स (Rollex Rings) के IPO के लिए 9.26 गुना ज्यादा आवेदन मिले। यह आवेदन देने का दूसरा दिन था।

लिस्टिंग ज्‍यादा धमाकेदार नहीं होगी

ब्रोकरेज हाउसेज की राय में Glenmark Life Sciences की लिस्टिंग ज्‍यादा धमाकेदार नहीं होगी। शेयरों की कीमत एक औसत के दायरे में रहेगी। इस कंपनी को योग्य संस्थागत खरीदाता (QIB) श्रेणी में 36.97 गुना ज्यादा, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 122.54 गुना ज्यादा और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 14.63 गुना ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए।

इक्विटी शेयर बिक्री के प्रस्ताव

IPO में 1,060 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और प्रवर्तकों के 63 लाख तक इक्विटी शेयर बिक्री के प्रस्ताव (OFS) के जरिए बेचे जा रहे हैं। इस पेशकश में आवेदन मूल्य का दायरा 695-720 रुपये के बीच था। कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 454 करोड़ रुपये जुटाए थे।

9.26 गुना ज्यादा आवेदन मिले

Rollex Rings के IPO के लिए गुरुवार को 9.26 गुना ज्यादा आवेदन मिले। यह आवेदन देने का दूसरा दिन था। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, आईपीओ के तहत शामिल 56,85,556 शेयरों के लिए कुल 5,26,70,832 आवेदन मिले।

56 करोड़ रुपये तक के नये शेयर

योग्य संस्थागत खरीदाता (QIB) श्रेणी के लिए 23 गुना ज्यादा, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 5.85 गुना ज्यादा और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 15.89 गुना ज्यादा आवेदन दिए गए। इस आईपीओ में 56 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 75 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

शेयर की कीमत 880-900 रुपये के बीच

इस पेशकश के तहत Rollex Rings के शेयर की कीमत 880-900 रुपये के बीच रखी गयी है। रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ को बुधवार को खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही पूर्ण आवेदन मिल गया था। कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 219 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटायी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।