Budget 2022: बजट की LIVE कवरेज कब, कहां और कैसे देखें? ये रही टाइम सहित पूरी जानकारी
Budget 2022 Date Time Live Telecast Update निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2022 का लोकसभा टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डीडी न्यूज पर भी यह LIVE देखा जा सकता है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट (Budget 2022) पेश करेंगी। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, केंद्रीय बजट वो दस्तावेज़ होता है, जो उस विशेष वर्ष के लिए सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण देता है। 2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह 10वां बजट होगा वहीं 2019 में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाला चौथा बजट होगा।
संसद का बजट सत्र
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो गया है। 31 जनवरी को इसकी शुरुआत दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई। सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाला है। इसके बाद 14 मार्च से 8 अप्रैल तक दूसरे भाग चलेगा। पहले सत्र के दौरान ही एक फरवरी (मंगलवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
बजट के बारे में खास बातें
केंद्रीय बजट 2022 कहां देखें?
केंद्रीय बजट 2022 का लोकसभा टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डीडी न्यूज पर भी यह LIVE देखा जा सकता है। इनके यूट्यूब चैनल्स पर भी यह LIVE होगा। इनके अलावा jagran.com पर भी आपको बजट की लगातार कवरेज मिलेगी।