Budget 2020: स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार ने कसी कमर, हुईं ये पांच बड़ी घोषणाएं

Budget 2020 टीबी को ख़त्म करने के लिए साल 2025 तक का लक्ष्य बनाया गया है। इन सबके लिए सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र 69000 करोड़ रुपये दिए हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 05:30 PM (IST)
Budget 2020: स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार ने कसी कमर, हुईं ये पांच बड़ी घोषणाएं
Budget 2020: स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार ने कसी कमर, हुईं ये पांच बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली, जेएनएन। Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश किया। उन्होंने किसान, शिक्षा और  स्वास्थ्य क्षेत्र पर काफी जोर दिया है। सरकार ने स्वच्छ हवा और रोग रहित भारत की बात की है। टीबी को ख़त्म करने के लिए साल 2025 तक का लक्ष्य बनाया गया है। इन सबके लिए सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र  69,000 करोड़ रुपये दिए हैं। आइए जानते हैं, हेल्थ सेक्टर को लेकर पांच कौन-सी बड़ी घोषणाएं हुई। 

1. इंद्रधनुष मिशन का विस्तार- टीकाकरण के लिए इंद्रधनुष मिशन को विस्तार किया है। टिटनेस, पोलियो, रोजावायरस जैसे रोगों की रोकथाम के लिए 5 नई वैक्सिमनों की घोषणा की गई है। सरकार ने जीवन शैली में सुधार के लिए फिट इंडिया अभियान की घोषणा की है। 

2 छोटे शहरों में नए हॉस्पिटल्स- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को अलग से 6000 करोड़ रुपये आवंटिक किए गए हैं। इसके अंतर्गत 20,000 से अधिक अस्पताल जुड़े हुए हैं। इस स्कीम के तहत टीयर-2 और टीयर-3 शहरों और हॉस्पिटल्स खोलेंगे। 

3. मेडिकल उपकरण पर सेस- पीपीपी मॉडल के तहत आयुष्मान भारत में और निवेश किया जाएगा। वहीं, मेडिकल उपकरण पर कर लगाया है। इससे प्राप्त राशियों को हेल्थ इंफ्राटेक्चर पर खर्ज किया जाएगा।  मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग पर भी जोर दिया जाएगा। 

4. टीबी हारेगा- वित्त मंत्री ने कहा, 'टी.बी. हारेगा देश जीतेगा अभियान शुरू किया गया है।' इसके जरिए साल 2025 तक टी.बी समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पोलियो के बाद अब टी.बी की बारी है। 

5. स्वच्छ भारत और स्वच्छ हवा- 2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन के लिए लगभग 12,300 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वहीं,  नगरों में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए 4400 करोड़ का आवंटन किया गया है। सरकार उद्देश्य रोग रहित भारत का है। 

इन सबके इतर सरकार ने दिव्यांगों को लेकर भी बजट में प्रवाधन किया है। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों के लिए लगभग 9,500 करोड़ का आवंटन। वहीं, जल जीवन मिशन योजना के लिए 11,500 करोड़ का आवंटन किया गया है। 

chat bot
आपका साथी