शेयर बाजार में गिरावट का असर, दुनिया के सबसे अमीर टेक टायकून एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स की संपत्ति में गिरावट

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स को 1 जनवरी से अपने नेट वर्थ में 9.5 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है जबकि Google को-फाउंडर लैरी पेज की कुल संपत्ति में 12 अरब डॉलर की कमी आई है।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 04:25 PM (IST)
शेयर बाजार में गिरावट का असर, दुनिया के सबसे अमीर टेक टायकून एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स की संपत्ति में गिरावट
Elon Musk Jeff Bezos and Bill Gates have already lost about 85 billion dollor

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दुनिया के पांच सबसे अमीर टेक टायकून का 2022 के पहले कुछ हफ्तों में सामूहिक रूप से अपनी संपत्ति का लगभग 85 अरब डॉलर का नुकसान हो गया। शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से उन्हें यह नुकसान उठाना पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क को अनुमानित 243 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है, जो कि वर्ष की शुरुआत की तुलना में लगभग 27 अरब डॉलर कम है। यह नवंबर की तुलना में लगभग 100 अरब डॉलर कम है, जब मस्क की कुल संपत्ति 335 अरब डॉलर थी। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को 2022 में लगभग 25 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स को 1 जनवरी से अपने नेट वर्थ में 9.5 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि Google को-फाउंडर लैरी पेज की कुल संपत्ति में 12 अरब डॉलर की कमी आई है। मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में भी इस साल लगभग 12 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

सभी टायकून को अपने तकनीकी स्टॉक होल्डिंग्स में कमी का सामना करना पड़ा है। पिछले हफ्ते बढ़ती ब्याज दरों और महंगाई सहित कई चिंताओं के कारण बेंचमार्क नैस्डैक कंपोजिट लगभग 8% गिर गया। इस साल नैस्डैक करीब 13 फीसद गिरा है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया के पांच सबसे धनी लोगों में से एकमात्र फ्रांसीसी लक्जरी दिग्गज एलवीएमएच के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट थे, जिन्होनें पिछले हफ्ते पैसा नहीं गंवाया। फिर भी इस साल अरनॉल्ट की संपत्ति 10.5 अरब डॉलर कम है,।

chat bot
आपका साथी