807 अंकों की गिरावट से 23,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 248 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में रिकॉर्ड 804 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स फिलहाल 23098 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 248 अंक गिरकर निफ्टी 7000 अंक के आस-पास बना हुआ है।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 09:44 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 03:58 PM (IST)
807 अंकों की गिरावट से 23,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 248 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर बाजार में हो रही भारी बिकवाली से शेयर बाजार में रिकॉर्ड 807 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स फिलहाल 22951 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ गिरकर निफ्टी 6967 अंक के आस-पास बना हुआ है।

जानकारों के मुताबिक बाजार में भारी गिरावट के बाद निवेशकों में घबराहट का माहौल है। बैंकिंग सेक्टर के खराब नतीजों के बाद काफी कमजोरी और बिकवाली देखी गई। देश के कई प्रमुख बैंकों ने वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में भारी घाटा दर्शाया था। वहीं एशियाई बाजारों से मिल रहे खराब आर्थिक संकेतों ने आज सेंसेक्स को जबरदस्त झटका दिया।

गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्शुस में गिरावट दर्ज की गई थी। मंदी का असर रूपये की कीमत पर भी पड़ता नजर आ रहा है। डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 1 डॉलर के मुकाबले रूपया 68 रूपये के पास पहुंच गया है। आज बाजार में डॉलर के मुताबले रूपये की कीमत में 11 पैसे की गिरावट आई है और रूपया 67.95 पैसे पर खुला है। इससे पहले कल यानी बुधवार को रूपया 67.84 पर बंद हुआ था।

पढ़ें- सेंसेक्स 262 अंक गिरकर 24 हजार के नीचे पहुंचा

chat bot
आपका साथी