RBI ने दी जानकारी नोटबंदी के बाद 1000 रुपए के 99 फीसद नोट वापस लौटे

आरबीआई के मुताबिक 99 फीसद 1000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं

By Shubham ShankdharEdited By: Publish:Sun, 27 Aug 2017 03:05 PM (IST) Updated:Sun, 27 Aug 2017 03:05 PM (IST)
RBI ने दी जानकारी नोटबंदी के बाद 1000 रुपए के 99 फीसद नोट वापस लौटे
RBI ने दी जानकारी नोटबंदी के बाद 1000 रुपए के 99 फीसद नोट वापस लौटे

नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्र सरकार की ओर से बीते साल 8 नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों में 500 और 1000 रुपए के कितने नोट वापस लौटे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। नोटबंदी के करीब 8 महीने बाद भी इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी जिसको लेकर आम आदमी ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हैरानी जाहिर की थी। हालांकि अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अपनी वेबसाइट पर एक आंकड़ा देते हुए बताया है कि लगभग 99 फीसद 1000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क में प्रकाशित खबर के मुताबिक आरबीआई का सर्कुलर डेटा कहता है कि मार्च 2017 तक 8,925 करोड़ के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। आरबीआई के मुताबिक, 'सर्कुलेशन वाले नोट' वे हैं जो रिजर्व बैंक से बाहर हैं। यह आंकड़ा उन 1000 रुपए के नोटों के बारे में जानकारी देता है जो नोटबंदी (8 नवंबर 2016) के बाद बैंकों में जमा हुए थे। यह काफी बड़ी मात्रा हो सकती है।

वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार के 3 फरवरी को दिए गए बयान के मुताबिक 8 नवंबर तक 6.86 करोड़ रुपये से ज्यादा के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। मार्च 2017 तक सर्कुलेशन वाले 1000 के नोट कुल नोटों का 1.3 फीसद थे। इसका मतलब 98.7 फीसद नोट RBI में लौट आए थे। इसका मतलब 98.7 फीसद 1000 के नोट ही आरबीआई में वापस आए हैं। हालांकि इस बारे में जब केंद्रीय बैंक से संपर्क करने की कोशिश की गई कि तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

chat bot
आपका साथी