पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आई गिरावट, जानिये आज की कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है

By Pramod Kumar Edited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 09:47 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 09:47 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आई गिरावट, जानिये आज की कीमतें
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आई गिरावट, जानिये आज की कीमतें

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो रहे हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 17 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

सोमवार को कीमतों में गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.56 रुपये और डीजल 72.31 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 83.07 रुपये और डीजल 75.76 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।इससे पहले रविवार को भी तेल की कीमतें कम हुई थीं। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। वहीं मुंबई में रविवार को पेट्रोल 16 पैसे और डीजल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत लगातार घट रही है। इस वजह से देश में तेल सस्ता हो रहा है। इससे पहले लगातार कई दिनों तक तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया के स्थिति के आधार पर ही सरकारी तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं। आईओसी, भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (एचपीसीएल) देश की तीन प्रमुख सरकारी तेल विपणन कंपनियां हैं।

7 माह में पहली बार कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने के कारण विश्व बाजार में इसके मूल्य में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल सात महीनों के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। इससे आगामी दिनों में पेट्रोल व डीजल और सस्ते होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी