शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 275 अंकों की तेजी, निफ्टी 14,900 के ऊपर

सुबह के 0956 बजे सेंसेक्स 353.97 अंकों की तेजी के साथ 50015 और निफ्टी 111.75 अंक बढ़कर 14930 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।सेंसेक्स 460.37 अंक की तेजी के साथ 49661.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.55 अंक की बढ़त के साथ

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:02 AM (IST)
शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 275 अंकों की तेजी, निफ्टी 14,900 के ऊपर
Opening Bell Sensex Gains Over 200 points Nifty Opens Above 14900

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 301.65 अंकों की तेजी के साथ 49963.41 के स्तर पर खुला। बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 460.37 अंक की तेजी के साथ 49661.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.55 अंक की बढ़त के साथ 14819.05 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 125.55 अंकों की तेजी के साथ 49,326.94 पर और निफ्टी 27.50 अंकों की तेजी के साथ 14,711.00 पर खुला था। आज के शुरुआती कारोबार के प्रमुख शेयरों में बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया और ओएनजीसी के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 105 पैसे औंधे मुंह गिरकर 74.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब 20 माह यानी पिछले वर्ष 13 नवंबर के बाद का सर्वाधिक निम्न स्तर है। रुपये में पांच अगस्त 2019 के बाद से एक दिन की सर्वाधिक गिरावट आई।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो फीसद की बढ़त एचडीएफसी में रही, जबकि बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और इंफोसिस भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, डॉ. रेड्डीज और कोटक बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी