माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला ने शेयर बिक्री से कमाए 240 करोड़

नडेला ने 10908 से 10968 डॉलर प्रति शेयर के बीच के मूल्य पर 328 लाख शेयरों का सौदा किया

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 02:36 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 02:47 PM (IST)
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला ने शेयर बिक्री से कमाए 240 करोड़
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला ने शेयर बिक्री से कमाए 240 करोड़

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने शुक्रवार को अपने 30 फीसद शेयर बेच दिए। इससे उन्हें 3.5 करोड़ डॉलर (240 करोड़ रुपये) की कमाई हुई। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नडेला ने 109.08 से 109.68 डॉलर प्रति शेयर के बीच के मूल्य पर 3.28 लाख शेयरों का सौदा किया। इससे उन्हें 3.5 करोड़ डॉलर की कमाई हुई। उनके शेयरों की बिक्री रिकॉर्ड प्राइस के करीब हुई है। माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 25 जुलाई को 110.83 डॉलर पर बंद हुआ था जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार पर्सनल फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए शेयर बेचे हैं। वे कंपनी की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी शेयरहोल्डिंग अभी भी तय स्तर से काफी ऊपर है।

बाजार में एक तिहाई शेयर बेचने के बाद भी नडेला के पास 778,596 शेयर बचे हुए हैं। पिछले साल 29 सितंबर तक उनके पास 22.8 लाख अंडरलाइंग शेयर भी थे। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को अपनी बेसिक सैलरी का 15 गुना शेयरों के रूप में रखना पड़ता है। 2017 में नडेला की बेसिक सेलरी 14.5 लाख डॉलर (10 करोड़ रुपए) थी। कुल भत्तों समेत उन्हें पिछले साल दो करोड़ डॉलर (138 करोड़ रुपए) मिले।

नडेला ने 2014 में कंपनी के सीईओ का पद संभाला था। इसके बाद से उन्होंने दूसरी बार अपने शेयर बेचे हैं। 2016 में उन्होंने 83 लाख डॉलर में 1.43 लाख शेयर बेचे थे। उस वक्त माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 58 डॉलर के मूल्य पर था। नडेला के नेतृत्व में पिछले चार साल में कंपनी शेयर का मूल्य तीन गुना हो गया। कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 53 फीसद बढ़ा है। शुक्रवार को यह 0.61 फीसद की गिरावट के साथ 109 डॉलर पर बंद हुआ।

chat bot
आपका साथी